iPhone Pocket Issey Miyake :एप्पल ने लॉन्च किया iPhone के लिए मोजा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

एप्पल (Apple) ने जापान के मशहूर फैशन हाउस इससे मियाके (ISSEY MIYAKE) के साथ मिलकर आईफोन और एयरपॉड्स के लिए एक लग्जरी पाउच लॉन्च किया है। यह 3D-निटेड एक्सेसरी दो वेरिएंट में उपलब्ध है। जाने क्या है कीमत
एप्पल ने लॉन्च किया iPhone के लिए मोजा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टेक डेस्क। दिग्गज एप्पल (Apple) ने जापान के मशहूर फैशन हाउस इससे मियाके (ISSEY MIYAKE) के साथ मिलकर एक नई और महंगी एक्सेसरी 'iPhone पॉकेट' लॉन्च की है। यह एक्सेसरी देखने में भले ही एक मोजे जैसी हो लेकिन कंपनी के मुताबिक यह एक 3D-निटेड लग्जरी पाउच है जिसे खास तौर पर आईफोन, एयरपॉड्स और छोटे जरूरी सामानों को कैरी करने के लिए डिजाइन किया गया है।

    Uploaded media

    मोजे की कीमत?

    बता दें कि, एप्पल की यह लिमिटेड एडिशन एक्सेसरी दो मुख्य वेरिएंट में पेश की गई है। शॉर्ट स्ट्रैप वर्जन की कीमत 149.95 (जो भारतीय रुपए में लगभग 13,300 रुपए होती है) रखी गई है। जबकि लॉन्ग स्ट्रैप (क्रॉसबॉडी) वर्जन के लिए ग्राहकों को 229.95 (लगभग 20,400 रुपए) चुकाने होंगे। यह लग्जरी एक्सेसरी अमेरिका, जापान, चीन, और भारत सहित कई चुनिंदा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में 14 नवंबर से एप्पल स्टोर्स और एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

    Uploaded media

    iPhone पॉकेट की डिजाइन और खासियतें

    iPhone पॉकेट की डिजाइन प्रेरणा इससे मियाके के 'अ पीस ऑफ़ क्लॉथ' कॉन्सेप्ट से आती है यानी यह कपड़े के एक ही टुकड़े से बना है। इसकी मुख्य खासियत इसका स्ट्रेचेबल फैब्रिक है जो आपको फोन बाहर निकाले बिना डिस्प्ले देखने की सुविधा देता है। यह एक्सेसरी लेमन, पर्पल, सिनामन जैसे कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। इसे हाथ में बैग पर या क्रॉसबॉडी स्टाइल में पहना जा सकता है। जो इसे स्टाइलिश और बहुउपयोगी बनाता है।

    Uploaded media

    iPhone पॉकेट और स्टीव जॉब्स का ऐतिहासिक कनेक्शन

    iPhone पॉकेट की लॉन्चिंग का दिलचस्प पहलू इसके डिजाइनर ISSEY MIYAKE से जुड़ा है। यह वही फैशन हाउस है जिसने स्टीव जॉब्स की प्रसिद्ध ब्लैक टर्टल नेक टी-शर्ट डिजाइन की थी। यह साझेदारी उनकी पुरानी दोस्ती और समान डजाइन सोच को दर्शाती है। जो एप्पल की प्रीमियम ब्रांड रणनीति को और मजबूत करती है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts