Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंस्टाग्राम–फेसबुक से हथियारों बेचने वाले सिकलीगर STF के शिकंजे में

इंस्टाग्राम–फेसबुक से हथियारों बेचने वाले सिकलीगर STF के शिकंजे में
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

     

    इंदौर/खंडवा – प्रदेश में अपराधियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले संगठित नेटवर्क पर स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय सिकलीगरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच अत्याधुनिक अवैध पिस्टल बरामद की गई हैं, जिन्हें पुलिस विदेशी श्रेणी का बता रही है। STF का दावा है कि यह हथियार देश के कई राज्यों में सक्रिय गैंगस्टरों तक पहुंचाए जाने वाले थे और आरोपियों के दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुख्यात बदमाशों से सीधे संपर्क थे।

    STF को गुप्त सूचना मिली थी कि खंडवा जिले के सिंगनूर क्षेत्र के सिकलीगर अवैध हथियारों की खेप लेकर इंदौर की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर निरीक्षक रमेश चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने पदमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदौर-खंडवा रोड पर घेराबंदी कर दो आरोपियों पवन और राजू को दबोच लिया, जबकि उनका साथी हेप्पी मौके से फरार होने में सफल रहा।

    डीएसपी राजेश सिंह चौहान के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए हथियारों की डील तय करते थे। इस बार जो हथियार बरामद हुए हैं, वे पहले की तुलना में कहीं अधिक उन्नत और उच्च गुणवत्ता के हैं, इसी कारण इनकी कीमत 20 से 25 हजार रुपये प्रति हथियार तय की गई थी।   STF अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुट गई है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts