इंदौर में घर के बाहर खड़ी मर्सिडीज समेत तीन वाहन जलकर खाक

Follow on Google News
इंदौर में घर के बाहर खड़ी मर्सिडीज समेत तीन वाहन जलकर खाक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। इंदौर के भक्त प्रहलाद नगर क्षेत्र में शनिवार रात अचानक आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। यहां एक घर के बाहर खड़ी मर्सिडीज कार सहित दो बाइक आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। यह घटना  अखबार के मालिक  के निवास के बाहर हुई।

    घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की 

    फायर ब्रिगेड के अनुसार घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। घर के बाहर खड़ी लग्जरी मर्सिडीज कार और पास में खड़ी दो बाइक अचानक आग की लपटों में घिर गईं। देखते ही देखते आग ने तीनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कुछ ही देर में वे पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।

     

     सिक्योरिटी गार्ड ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना

    मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे आग आसपास के मकानों तक फैलने से बच गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस इसे शॉर्ट सर्किट, तकनीकी खराबी या किसी साजिश,सभी एंगल से जांच रही है।

    परिजनों में दहशत, बड़ा हादसा टला
    घटना के समय घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन अचानक लगी आग से पूरे परिवार में दहशत का माहौल बन गया। परिजनों ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह आसपास के घरों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। परिवार के अनुसार, रात के समय अचानक बाहर से धुआं और लपटें उठती देख हड़कंप मच गया। सभी लोग घर से बाहर निकले और तत्काल मदद के लिए प्रयास किए गए। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

    CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
    पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि कहीं यह घटना जानबूझकर तो नहीं की गई।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts