Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजवाड़ा इलाके में 6 दिन तक आवजाही बंद, बना नो व्हीकल जोन

राजवाड़ा क्षेत्र में छह दिनों के लिए नो-व्हीकल जोन घोषित, दोपहर 12 से रात 12 बजे तक वाहनों की एंट्री पर रोक। ट्रैफिक डायवर्जन के साथ वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई।
राजवाड़ा इलाके में 6 दिन तक आवजाही बंद, बना नो व्हीकल जोन
फाइल फोटो
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। इंदौर ट्रैफिक विभाग ने यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए राजवाड़ा क्षेत्र को 16 अक्टूबर (गुरुवार) से 21 अक्टूबर तक के लिए नो व्हीकल जोन घोषित किया है। इस दौरान हर दिन दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

    ई-रिक्शा, ऑटो, सिटी बस जैसे वाहन शामिल

    इस आदेश के तहत चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो, सिटी बस और निजी कारों के राजवाड़ा क्षेत्र में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। यह कदम त्योहारों के मद्देनज़र भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

    राजवाड़ा में आसपास कर सकेंगे पार्किंग

    ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को दो पहिया व चार पहिया वाहनों को राजवाड़ा क्षेत्र के आसपास के पार्किंग स्थलों पर खड़े करने का आदेश दिया है। वहीं, नगर निगम की तरफ से आने वाले वाहन एमजी रोड से फ्रूट मार्केट, कृष्णा पूरा छत्री स्थित न्यू पार्किंग में वाहन पार्क होंगे।

    न्यू पार्किंग में की जाएगी पार्किंग

    संजय सेतु की ओर से आने वाले वाहन नन्दलाल पूरा, कृष्णा पूरा छतरी, और न्यू पार्किंग (संजय सेतु) क्षेत्र में पार्क किए जाएंगे।मच्छी बाजार दिशा से आने वाले वाहन यशवंत रोड, नरसिंह बाजार चौक, मालगंज, और सुभाष चौक पार्किंग में पार्क करेंगे। बड़ा गणपति की दिशा से आने वाले वाहन बड़ा गणपति, मल्हारगंज थाना, और सुभाष चौक पार्किंग में पार्किंग करेंगे।

    राजवाड़ा का ट्रैफिक कई रास्तों पर डायवर्ट

    राजवाड़ा इलाके का ट्रैफिक अब कई मार्गों की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। जिसमें मल्हारगंज, छिपा बाखल गली, गोराकुंड चौराहा, सुभाष चौक, इमली बाजार चौराहा, मालगंज चौराहा, नरसिंह बाजार चौराहा, पीपली बाजार तिराहा, यशवंत रोड चौराहा, पंढरीनाथ मंदिर चौक, रेशम गली, नंदलाल पुरा चौक, संजय सेतु, फ्रूट मार्केट, हेमिल्टन रोड, मृगनयनी चौराहा, और नगर निगम चौराहा शामिल है। यह ट्रैफिक डायवर्जन अच्छी यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया है।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts