इंदौर : झूला झूलने के दौरान 13 वर्षीय मासूम की मौत, भाई के साथ खेलते समय हुआ हादसा; जानें पूरा मामला

हेमंत नागले, इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में झूले पर झूलने के दौरान एक 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, झूलने के दौरान बच्ची को फांसी लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।











