PlayBreaking News

इंदौर में प्यार के नाम पर आतंक… प्रेमिका की धमकियों से तंग आकर 22 साल के युवक की खुदकुशी

इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में 22 वर्षीय अभिषेक प्रजापत ने प्रेमिका की लगातार धमकियों और मानसिक दबाव से तंग आकर 14 नवंबर को आत्महत्या कर ली। घटना के दो दिन बाद सामने आए वीडियो कॉल में युवती खुद फंदा लगाकर और तलवार गले पर रखकर अभिषेक को धमकाते दिखी-'मुझे छोड़ा तो मैं जान दे दूंगी।'
Follow on Google News
प्रेमिका की धमकियों से तंग आकर 22 साल के युवक की खुदकुशी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। परदेशीपुरा के शिवाजी नगर में 22 साल का अभिषेक प्रजापत उस मानसिक दबाव से टूट गया, जो उसकी प्रेमिका ने उस पर थोप रखा था। 14 नवंबर को उसने फांसी लगाकर जान दे दी। अब दो दिन बाद जो वीडियो कॉल सामने आया है, उसने पूरे मामले को झकझोर कर रख दिया। वीडियो में युवती पंखे में लगे फंदे को अपने गले में डालकर धमकी देती दिख रही है। यहीं नहीं, वह तलवार को अपनी गर्दन और पेट पर टिकाते हुए चिल्लाती है- 'मुझे छोड़ा, तो मैं जान दे दूंगी।' दूसरी तरफ अभिषेक वीडियो पर उसे शांत करने की कोशिश करता दिख रहा है।

    परिवार का आरोप- लड़की और उसके रिश्तेदारों ने जिंदगी छीन ली

    अभिषेक के पिता रामहित प्रजापत का सीधा आरोप है कि युवती खुशी और उसके परिवार ने ही बेटे को मौत की तरफ धकेला।

    • खुशी और अभिषेक लंबे समय से रिलेशन में थे।
    • खुशी अलग होने को तैयार नहीं थी।
    • वह खुद सुसाइड की धमकियां देकर अभिषेक को मानसिक रूप से तोड़ती रही।
    • कई बार उसने वीडियो कॉल पर फंदा और तलवार दिखाकर खुद को खत्म करने की धमकी दी।

    परिवार का कहना है कि अभिषेक आखिरी समय तक उसे समझाता रहा, लेकिन लड़की के लगातार दबाव और ब्लैकमेलिंग ने उसे अंदर से कमजोर कर दिया।

    Twitter Post

    मारपीट, धमकियां और झूठी शिकायत

    अभिषेक के पिता ने बड़ा खुलासा किया है। उनका आरोप है कि खुशी के परिवार ने कुछ समय पहले अभिषेक की पिटाई की थी। उन्होंने झूठी शिकायत देकर अभिषेक को भागीरथपुरा चौकी में बंद करवा दिया था। काफी मिन्नतों के बाद उसे छुड़वाया गया।

    पिता का आरोप हैं-

    • पुलिसकर्मियों ने भी अभिषेक को डराया कि वह लड़की से दूरी बनाए।
    • खुशी के घरवाले लगातार धमकियां देते थे।
    • बार-बार मारपीट कर उसे संबंध खत्म करने के लिए मजबूर किया गया।
    • अभिषेक इस सब दबाव में बुरी तरह टूट चुका था।

    बहन की आंखों के सामने दिखा खौफनाक मंजर

    दरअसल, 14 नवंबर की शाम घर में सबसे पहले अभिषेक की छोटी बहन ने उसे फंदे पर लटका देखा। वह चीखते हुए पिता को बुलाती है और पलभर में पूरा परिवार बिखर जाता है। अभिषेक घर में साउंड सिस्टम चलाकर मेहनत से परिवार का हाथ बंटाता था।  पिता नाश्ते का ठेला लगाते हैं। घर में दो बहनें और एक भाई है। लेकिन अब यह परिवार कभी पहले जैसा नहीं होगा।

    मोबाइल जब्त, चैट्स और कॉल्स की जांच 

    पुलिस ने अभिषेक का मोबाइल जब्त कर लिया है। वहीं परिवार का दावा है कि सुसाइड से कुछ मिनट पहले तक वह खुशी से बात कर रहा था और वही इस पूरी कहानी की सबसे अहम कड़ी है। अब पुलिस उसके कॉल रिकॉर्ड, वीडियो चैट और मैसेज की बारीकी से जांच कर रही है। परिजन साफ कह रहे हैं-“बेटा दबाव में था… धमकियों में था… और यह रिश्ता उसकी मौत की वजह बन गया।”

    (रिपोर्ट – हेमंत नागले)

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts