PlayBreaking News

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, गुजरात व्यापारी का 4.80 करोड़ का सोना चोरी करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, साथी शराब तस्कर को भी दबोचा

Follow on Google News
इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, गुजरात व्यापारी का 4.80 करोड़ का सोना चोरी करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, साथी शराब तस्कर को भी दबोचा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। क्राइम ब्रांच ने गुजरात के ज्वेलरी व्यापारी का करोड़ों का सोना लेकर फरार हुए ड्राइवर को उसके साथी शराब तस्कर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी पालनपुर (गुजरात) से हुई है। पुलिस ने आरोपी से 4 किलो 800 ग्राम सोना और चोरी के पैसों से खरीदी गई कार जब्त की है।

    ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

    डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार मुख्य आरोपी मसरु रबारी निवासी बनासकांठा (गुजरात) है। वह 8 जुलाई को व्यापारी धर्मेंद्र भाई जयंतिलाल के कर्मचारी सौरभ के साथ सोने के जेवर लेकर इंदौर आया था। यहां सौरभ ने गंगवाल बस स्टैंड के पास होटल शिवानी में रुकने का प्लान बनाया और मसरु को कार के पास रुकने को कहा। लेकिन इसी बीच मसरु कार समेत जेवर लेकर फरार हो गया।

    जब सौरभ वापस लौटा तो ड्राइवर और कार दोनों गायब थे। कॉल करने पर मोबाइल भी बंद मिला। करीब 12 दिन बाद व्यापारी ने इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी।

    कार में छिपाकर रखा था सोना

    जांच में सामने आया कि आरोपी मसरु ने सोना कार की सीट में छिपा दिया था। पकड़े जाने के डर से वह घर भी नहीं गया। उसने चोरी के पैसों से नई कार खरीदी और उसी कार में अपने साथी केपी (शराब तस्कर) के साथ रहता था। दोनों कार को कभी नहीं छोड़ते थे और रात में भी उसी में सोते थे। उनका प्लान था कि मामला ठंडा होने के बाद सोना बेच देंगे।

    करोड़ों का सोना बरामद

    क्राइम ब्रांच ने दोनों को पकड़कर 4.8 किलो सोना बरामद किया है। सूत्रों के मुताबिक चोरी गया सोना 5 किलो से ज्यादा था, जिसमें कुछ का बिल भी नहीं था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि चोरी के दौरान और कौन लोग उनके संपर्क में थे और बाकी सोना कहां खपाने की योजना थी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts