Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर: अस्थि संचय करने गए तो बिखरे पड़े थे अंडे, निंबू, कुंकू-चावल, परिजनों ने लगाया शव के साथ तंत्रिक क्रिया का आरोप

इंदौर: अस्थि संचय करने गए तो बिखरे पड़े थे अंडे, निंबू, कुंकू-चावल, परिजनों ने लगाया शव के साथ तंत्रिक क्रिया का आरोप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के रामबाग मुक्तिधाम में एक बुर्जुग के अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने आरोप लगाया है कि मुक्तिधाम में किसी ने शव के साथ तांत्रिक क्रिया की है। वहीं श्मशानघाट में काम करने वालों ने इससे इंकार कर दिया है, उनका मानना है मुक्तिधाम का गेट बंद था। 

    शवदाह के पास तांत्रिक क्रिया की आशंका

    दरअसल, इंदौर के यशवंत रोड निवासी जैन समाज के एक बुजुर्ग का कल ब्रेन हेमरेज की वजह से देहांत हो गया था, जिसके बाद परिजानों ने उनका अंतिम संस्कार रामबाग मुक्तिधाम में किया था। जब परिजन आज सुबह अस्थि को लेने मुक्तिधाम पहुंचे, तब उन्होंने शवदाह स्थल के पास तांत्रिक क्रिया करने की आशंका जताई है। 

    शव के पास मिले अंडे, निंबू, कुंकु-चावल

    Twitter Post

    मृतक के परिजनों का आरोप है की जब वे लोग अंतिम संस्कार करने के बाद जब अगली सुबह अस्थि लेने पहुंचे तो उन्हें श्मशानघाट में जहां शव को जलाया था उस जगह पर अंडे, निंबू, कुंकु-चावल आदि बिखरे मिले है। वहीं, मृतक के दामाद सनी जैन ने बताया कि शव के पास जरूर कोई तांत्रिक क्रिया हुई है। कयोंकि मृतक के पुत्र अंतिम संस्कार के बाद से बेहोश हो रहे है और उन्हें संभालना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अस्थि संचय के दौरान हमें अस्थियां भी कम मिल रही हैं।

    कार्मचारियों ने कहा कोई क्रिया नहीं हुई

    मृतक के परिजानों के आरोप लगाने के बाद मुक्तिधाम के कार्मचारियों ने सफाई देते हुए कहा है कि तांत्रिक क्रिया नहीं हो सकती, कयोंकि उन्होंने रात 12 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया था। जिसके बाद कोई कैसे अंदर आ सकता है। उन्होंने कहा कि तांत्रिक क्रिया हुई होगी, ऐसा संभव ही नहीं है।

    ये भी पढ़ें: Anti-Rabies Vaccine : भारत में एंटी-रेबीज वैक्सीन पहले से क्यों नहीं दी जाती? विशेषज्ञों ने बताया सच

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts