Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नेपाल हिंसक प्रदर्शनों में फंसी भारतीय महिला, मदद की लगाई गुहार; पोखरा से सामने आया VIDEO

नेपाल हिंसक प्रदर्शनों में फंसी भारतीय महिला, मदद की लगाई गुहार; पोखरा से सामने आया VIDEO
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नेपाल में चल रहे Gen-Z प्रदर्शनों के बीच पोखरा से एक वीडियो सामने आया है। इसमें भारतीय महिला उपासना गिल ने मोदी सरकार और भारतीय दूतावास से मदद की अपील की है। उपासना का कहना है कि जिस होटल में वह ठहरी हुई थीं, प्रदर्शनकारियों ने उसमें आग लगा दी। आग लगने के वक्त वह एक स्पा में थीं, लेकिन बाहर निकलीं तो लाठी-डंडे लिए भीड़ उनके पीछे दौड़ पड़ी। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर भाग पाईं।

    ‘सड़कों पर हर जगह आग, पर्यटक भी सुरक्षित नहीं’

    वीडियो में उपासना ने कहा- मैं नेपाल के पोखरा में फंसी हुई हूं। यहां वॉलीबॉल लीग की मेज़बानी करने आई थी, लेकिन अब हालात बेहद खराब हैं। होटल जल गया, मेरा सामान खो गया और बाहर हर तरफ आगजनी है। प्रदर्शनकारी किसी को नहीं छोड़ रहे, चाहे वह स्थानीय हो या पर्यटक। उन्होंने आगे कहा कि उनके साथ और भी कई लोग फंसे हुए हैं, जिनकी हालत मुश्किल में है।

    भारतीय दूतावास से लगाई मदद की गुहार

    उपासना गिल ने हाथ जोड़कर अपील की – ‘कृपया यह संदेश भारतीय दूतावास तक पहुंचाएं। हम सब यहां फंसे हुए हैं और हमें तुरंत मदद की जरूरत है।’

    विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी और हेल्पलाइन

    भारत के विदेश मंत्रालय ने इस घटना के बाद नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। नागरिकों को स्थानीय प्रशासन और भारतीय दूतावास की सलाह का पालन करने को कहा गया है।

    काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने आपातकालीन संपर्क के लिए ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं-

    +977-9808602881 (व्हाट्सएप कॉल भी उपलब्ध)

    +977-9810326134 (व्हाट्सएप कॉल भी उपलब्ध)

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts