Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND vs BAN :एशिया कप में आज भारत-बांग्लादेश का महामुकाबला, जो जीता फाइनल में पहुंचेगा, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

एशिया कप में आज भारत-बांग्लादेश का महामुकाबला, जो जीता फाइनल में पहुंचेगा, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप सुपर-4 में आज भारत और बांग्लादेश का मुकाबला है। भारतीय टीम अपने विजय रथ को जारी रखना चाहेगी। जिसकी शुरुआत उसने पाकिस्तान को हराकर की थी। अगर भारत यह मैच जीतता है तो फाइनल में उसकी जगह पक्की हो जाएगी। वहीं, बांग्लादेश भी जीत के साथ फाइनल की उम्मीदें बनाए रखना चाहेगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 

    टूर्नामेंट में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन?

    बता दें कि, भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक हारी नहीं है और अगर आज का मैच जीत जाती है। तो फाइनल में भारतीय टीम की जगह लगभग पक्की हो जाएगी। भारत ने अपने पहले सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था। जिससे टीम का मनोबल काफी ऊंचा है।

    फाइनल के लिए बांग्लादेश की उम्मीदें

    वहीं, बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराकर अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। अगर बांग्लादेश आज भारत को हराने में कामयाब होता है। तो उसकी फाइनल में पहुंचने की राह भी आसान हो जाएगी। इस जीत के बाद बांग्लादेश को सिर्फ पाकिस्तान को हराना होगा या फिर उसे भारत बनाम श्रीलंका मैच के नतीजे का इंतजार करना पड़ेगा। अगर श्रीलंका जीतती है, तो बांग्लादेश नेट रन रेट के आधार पर फाइनल में पहुंच सकता है।

    हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 

    हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी है। साल 2009 से अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए 17 टी-20 मुकाबलों में से भारत ने 16 जीते हैं। जबकि बांग्लादेश सिर्फ एक मैच जीत पाया है। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ लगातार आठ मैच जीते हैं। यह आंकड़े आज के मैच में भारत को आत्मविश्वास देंगे।

    दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 

    • भारतीय टीम : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।
    • बांग्लादेश : सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली, महेदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान।
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts