Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘छाप तिलक’ में दिखी अविनाश-मेधा की केमिस्ट्री, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का पहला गाना रिलीज

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को लेकर पोस्टर रिलीज के बाद से ही दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई थी और अब फिल्म का पहला गाना ‘छाप तिलक’ सामने आ गया है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।
‘छाप तिलक’ में दिखी अविनाश-मेधा की केमिस्ट्री, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का पहला गाना रिलीज
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को लेकर पोस्टर रिलीज के बाद से ही दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई थी और अब फिल्म का पहला गाना ‘छाप तिलक’ सामने आ गया है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। इस ट्रैक में पारंपरिक सूफी अंदाज को आधुनिक बीट्स के साथ पेश किया गया है, जिससे इसे एक नया और ताज़ा रूप मिला है। गाने की ऊर्जा और डांस वाइब्स इसे खास बनाती हैं।

    अविनाश और मेधा की जोड़ी पर फोकस

    गाने में मुख्य कलाकार अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है। दोनों की ऑन-स्क्रीन मौजूदगी और मस्ती भरा माहौल गाने को और जीवंत बनाता है। वहीं रैपर पैराडॉक्स भी इसमें नजर आते हैं, जो अपने अंदाज से गानों में अलग ऊर्जा जोड़ते हैं। गाने का हुक स्टेप और जोशीला माहौल इसे सोशल मीडिया रील्स और डांस फ्लोर के लिए खास बनाता है।

    यह भी पढ़ें: फिल्ममेकर पर भड़की तृषा कृष्णन : बोली- हर बात मजेदार नहीं होती, एक्स पर शेयर किया पोस्ट

    नई आवाज़ हीर का बॉलीवुड डेब्यू

    इस गाने के जरिए उभरती गायिका और संगीतकार Heer ने बॉलीवुड में खास शुरुआत की है। उन्होंने इसे संगीतकार अमान नूर  के साथ मिलकर तैयार किया है। गाने का संगीत हीर और अमान नूर ने दिया है, जबकि इसके बोल भी अमान नूर ने ही लिखे हैं। पारंपरिक धुनों को नए साउंड के साथ मिलाकर इसे समकालीन अंदाज देने की कोशिश की गई है।

    फिल्म अप्रैल में सिनेमाघरों में

    गाने को लेकर अविनाश तिवारी का कहना है कि संगीत किसी भी फिल्म की कहानी को खास पहचान देता है और ‘छाप तिलक’ उनकी फिल्म के लिए वही भूमिका निभाता है। वहीं मेधा शंकर ने उम्मीद जताई कि दर्शकों को इसकी ऊर्जा जरूर पसंद आएगी। फिल्म कोज़ी स्टूडियोज़ और सौंदर्या प्रोडक्शन प्रस्तुत कर रहे हैं। इसका निर्माण विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल ने किया है, जबकि निर्देशक प्रशांत झा ने किया है। फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमा में रिलीज़ होगी। गाना सोनी म्यूजिक इंडिया के ज़रिए जारी किया गया है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts