Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

WTC Test Ranking :कोलकाता टेस्ट हारकर भारत तीसरे से चौथे स्थान पर खिसका, साउथ अफ्रीका को मिला बंपर फायदा, टॉप-2 में पहुंची टीम

कोलकाता टेस्ट हारकर भारत तीसरे से चौथे स्थान पर खिसका, साउथ अफ्रीका को मिला बंपर फायदा, टॉप-2 में पहुंची टीम
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने कोलकाता में खेला गया पहला टेस्ट गंवा दिया है जिससे टीम की टेस्ट रैंकिंग पर बुरा असर पड़ा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन (WTC) साउथ अफ्रीका ने 2 बार की रनर-अप भारत को पहले टेस्ट में 30 रन से हरा दिया। इस हार के बाद भारतीय टीम WTC पॉइंट्स टेबल में तीसरे से चौथे नंबर पर खिसक गई। वहीं, साउथ अफ्रीका को इस जीत का बंपर फायदा मिला, टीम पांचवे स्थान से छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर आ गई।

    भारत के पास दूसरा टेस्ट जीतकर वापसी करने का मौका

    दोनों टीमें के बीच टेस्ट श्रंख्ला का दूसरा और आखिरी मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। यहां भारत के पास दूसरा टेस्ट जीतकर तीसरे नंबर पर वापस आने का मौका है। इसके विपरीत सीरीज हारने पर टीम टॉप-5 पोजिशन से बाहर भी हो सकती है। पहले टेस्ट में भारत का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह फेल रहा। मैच में भारतीय टीम से कोई भी प्लेयर एक फिफ्टी तक नहीं लगा पाया।

    WTC में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर काबिज

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का साल 2025 से 2027 का साइकल इसी साल जून में शुरू हुआ है। भारत इस साइकल में अभी तीसरी सीरीज खेल रहा है। टीम ने इंग्लैंड में पहली सीरीज 2-2 से सीरीज ड्रॉ कराई। इसके बाद वेस्टइंडीज को घर में 2-0 से हराया। टीम इंडिया फिलहाल 54.17 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है। बात करें साउथ अफ्रीका की तो टीम की मौजूदा WTC साइकल में एक ही सीरीज पाकिस्तान से हुई, जो 1-1 से ड्रॉ रही। कोलकाता टेस्ट जीत के बाद टीम के 66.67 पॉइंट्स है और टीम दूसरे नंबर पर है। WTC की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया 100 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts