Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

US Iran Ceasefire :अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत का पहला बयान, शांति की उम्मीद जताई

अमेरिका-ईरान सीजफायर पर MEA ने बयान जारी कर युद्धविराम का स्वागत किया है। भारत ने कहा कि इससे पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद बढ़ी है और वैश्विक व्यापार व ऊर्जा आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत का पहला बयान, शांति की उम्मीद जताई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच हुए युद्धविराम (सीजफायर) पर भारत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। भारत के विदेश मंत्रालय MEA ने इस समझौते का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति का रास्ता खुलेगा।

    मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि भारत युद्धविराम का स्वागत करता है और उम्मीद करता है कि इससे क्षेत्र में तनाव कम होगा और स्थिरता कायम होगी।

    बातचीत और कूटनीति पर जोर

    विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत पहले भी लगातार यह कहता रहा है कि इस तरह के संघर्ष को खत्म करने के लिए तनाव कम करना, बातचीत और कूटनीति बेहद जरूरी है। भारत का मानना है कि युद्ध की स्थिति से न केवल क्षेत्र बल्कि पूरी दुनिया प्रभावित होती है, इसलिए सभी पक्षों को शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

    वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर असर

    भारत ने अपने बयान में यह भी कहा कि इस संघर्ष के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। इसके साथ ही वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार नेटवर्क भी प्रभावित हुए हैं। भारत ने उम्मीद जताई है कि अब होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते समुद्री आवाजाही सामान्य होगी और वैश्विक व्यापार बिना रुकावट के जारी रह सकेगा।

    Featured News

    ईरान ने किया जीत का दावा

    सीजफायर के बाद करीब एक महीने से अधिक समय से मिडिल ईस्ट में चल रही जंग फिलहाल थम गई है। इस बीच ईरान ने इस पूरे घटनाक्रम को ऐतिहासिक जीत बताया है। तेहरान का दावा है कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने हमलों को आगे बढ़ाने की धमकी से पीछे हटते हुए दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमति जताई, तब यह ईरान की कूटनीतिक सफलता साबित हुई।

    10 सूत्रीय प्रस्ताव भी पेश किया

    ईरान ने अपनी ओर से एक 10 सूत्रीय प्रस्ताव भी पेश किया है। तेहरान का कहना है कि अमेरिका ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है। हालांकि, ईरानी अधिकारियों के नाम से जारी कुछ बयानों में अलग-अलग दावे भी सामने आए हैं। सरकारी और अर्ध-सरकारी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट्स में कहीं इस योजना की स्पष्ट रूपरेखा दी गई है, तो कहीं यूरेनियम संवर्धन और अन्य राजनीतिक मुद्दों का जिक्र किया गया है।

    हमले रुकेंगे तो ईरान भी रोकेगा कार्रवाई

    सीजफायर के ऐलान के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पर कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद हो जाते हैं, तो तेहरान भी अपने रक्षा अभियान को रोक देगा। उन्होंने संकेत दिया कि ईरान फिलहाल तनाव कम करने के लिए तैयार है, लेकिन अगर उस पर फिर से हमला होता है तो वह जवाब देने के लिए भी तैयार रहेगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts