IFFCO Recruitment 2026 :फाइनेंस सेक्टर में नौकरी का मौका! 48 हजार स्टाइपेंड, 15 अप्रैल तक करें आवेदन

अगर आप अकाउंट्स और फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है। Indian Farmers Fertiliser Cooperative Limited ने Trainee (Accounts) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों को देशभर में काम करने का अवसर मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
Trainee (Accounts) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यता होना जरूरी है-
- उम्मीदवार CA (Intermediate) पास होना चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से Graduation में कम से कम 60% अंक होना जरूरी है।
जिन उम्मीदवारों के पास यह योग्यता है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
इस पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है।
हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी-
- SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट
- OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट
जरूरी स्किल्स
उम्मीदवार के पास निम्न क्षेत्रों की समझ होना जरूरी है-
- Corporate Finance
- Accounts
- Taxation
- Treasury Management
इसके अलावा ERP या SAP का बेसिक ज्ञान होना भी जरूरी है। अगर उम्मीदवार को एक से अधिक भारतीय भाषाओं का ज्ञान है, तो यह अतिरिक्त फायदा दे सकता है।
ये भी पढ़ें: Jewar Airport Vacancy 2026 : जेवर एयरपोर्ट में निकली बंपर भर्ती, 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका
पोस्टिंग और नौकरी की प्रकृति
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग भारत के किसी भी हिस्से में की जा सकती है।
उन्हें IFFCO के विभिन्न कार्यालयों और इसकी सहयोगी कंपनियों में काम करने का मौका मिलेगा। यह ट्रांसफरेबल जॉब होगी।
सैलरी और सर्विस बॉन्ड
चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के बाद कम से कम 3 साल तक IFFCO में काम करना होगा। इसके लिए उन्हें सर्विस बॉन्ड भरना होगा।
- ट्रेनिंग के दौरान करीब 48,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।
- इसमें कुछ भत्ते भी शामिल होंगे।
- ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सैलरी 40,000 से 75,000 रुपये प्रति माह तक हो सकती है।
- सालाना पैकेज करीब 12 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा-
- CBT (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट)
- इंटरव्यू
- मेडिकल टेस्ट
इन तीनों चरणों को पास करने के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Free Coaching in Kota : कोटा में फ्री कोचिंग का मौका, स्कॉलरशिप से JEE-NEET की तैयारी होगी आसान
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले Indian Farmers Fertiliser Cooperative Limited की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Trainee (Accounts) Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें और सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म भरने के बाद सभी जानकारी एक बार ध्यान से जांच लें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।











