PlayBreaking News

पंजाब के कुराली में सनसनीखेज किडनैपिंग :दादा-दादी के सामने 4 साल की मासूम को उठाकर ले गए बदमाश, सामने आया CCTV

पंजाब के कुराली में दिनदहाड़े 4 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। CCTV में बदमाश बच्ची को कार में ले जाते दिखाई दिए। दादा-दादी ने रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Follow on Google News
दादा-दादी के सामने 4 साल की मासूम को उठाकर ले गए बदमाश, सामने आया CCTV

पंजाब के कुराली इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मंगलवार को दिनदहाड़े करीब साढ़े चार साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया गया। हैरानी की बात यह रही कि बदमाश बच्ची को उसके दादा-दादी के सामने जबरन उठाकर ले गए। इस पूरी घटना का वीडियो पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बच्ची अपने दादा-दादी के साथ बाइक पर थी। जैसे ही वे घर के पास पहुंचे, तभी एक महिला और एक पुरुष बाइक से वहां आए और बच्ची को उठाकर ले जाने की कोशिश करने लगे। दादा-दादी ने विरोध किया तो सभी जमीन पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से एक कार वहां पहुंची। कार से कुछ लोग उतरे और बच्ची को जबरन कार में बैठाकर भागने लगे।

दादा-दादी कार से लटकते रहे, बदमाश नहीं रुके

अपनी पोती को बचाने के लिए दादा-दादी बदमाशों की कार के सामने आ गए और उससे लटक गए। लेकिन आरोप है कि कार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उन्हें कुचलने की कोशिश की। कार आगे बढ़ती रही और दोनों बुजुर्ग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हालांकि उनकी जान बच गई, लेकिन आरोपी बच्ची को लेकर फरार होने में कामयाब रहे। घटना के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Breaking News

बच्ची के पिता ने पत्नी पर लगाया आरोप

इस मामले में बच्ची के पिता ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और बच्चों की कस्टडी का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पिता का आरोप है कि यह अपहरण किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पत्नी ने ही कथित तौर पर बदमाशों की मदद से बच्ची का किडनैप कराया है। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच, कई टीमें गठित

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार नंबर और आरोपियों की पहचान के आधार पर पंजाब और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है। मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची को सुरक्षित वापस लाना उनकी पहली प्राथमिकता है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts