PlayBreaking News

मेरे मन में भारत की गलत छवि थी, यहां आकर देखा कि यह तो तेजी से तरक्की कर रहा: ब्रो

फ्रांस की गायिका ने संस्कृति विभाग और आलियांस फ्रांसिस के कार्यक्रम में किया परफॉर्म
Follow on Google News
मेरे मन में भारत की गलत छवि थी, यहां आकर देखा कि यह तो तेजी से तरक्की कर रहा: ब्रो
अनुज मीणा विदेशों में भारत के बारे में अभी भी लोगों को कम पता है। मैं पहली बार भारत आई हूं। अभी तक मेरे मन में लोगों की सुनी बातों के आधार पर भारत की गलत छवि थी। लोग अभी भी भारत को काफी पिछड़ा देश समझते हैं, लेकिन अब भारत काफी बदल चुका है। विदेशों में बैठे लोग भारत को लड़ाई-झगड़ों वाला देश मानते हैं लेकिन यहां पर काफी शांति है। यहां पर काफी डेवलपमेंट हो रहा है। यह बात फ्रांस की सिंगर एलिजा ब्रोली (ब्रो) ने\ आईएम भोपाल से चर्चा में कही। ब्रो जनजातीय संग्रहालय में अंतर्राष्ट्रीय योग और संगीत दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए भोपाल आई थीं। ब्रो ने कहा कि वह भोपाल आने के बाद यहां के कई स्कूलों में गईं और शहर के विभिन्न स्थानों पर भी घूमीं, जहां स्टूडेंट्स के साथ ही अन्य लोगों से मिलीं। इसके बाद पता चला कि भारत तेजी से तरक्की कर रहा है। यहां हेल्थ, एजुकेशन और इंफ्रा डेवलपमेंट पर काफी काम चल रहा है। स्वागत का तरीका काफी अच्छा लगा : ब्रो का कहना है कि भारत आने पर उनका स्वागत तिलक लगाकर और आरती उतारकर किया गया, जो कि काफी अच्छा लगा। मुझे भोपाल आकर काफी अच्छा लगा लेकिन यहां पर गर्मी काफी अधिक है। ब्रो ने कहा कि भोपाल के बाद हैदराबाद, त्रिवेंद्रम और दिल्ली में भी प्रस्तुतियां दूंगी। मुझे वाकई यहां आनंद आया। 10 साल से म्यूजिक के क्षेत्र में सक्रिय मैं पिछले 10 साल से म्यूजिक के क्षेत्र के सक्रिय हूं। 5 साल पहले खुद का ‘ब्रो’ नाम का बैंड बनाया, जो पूरी दुनिया में फ्रेंच संगीत को प्रस्तुत कर रहा है। मैं खुद गीत लिखती और कम्पोज भी करती हूं। लव सॉन्ग ‘यस और नो’ व अन्य गीतों की फ्रेंच भाषा में दी प्रस्तुति भोपाल। फ्रेंच गायिका एलिजा ब्रोली(ब्रो) ने शुक्रवार को जनजातीय संग्रहालय में रिश्ते, प्रेम, महिलाओं और युवाओं की दिनचर्या पर आधारित खुद के लिखे फ्रेंच गानों की परफॉर्मेंस दी। अवसर था, मप्र संस्कृति विभाग द्वारा आलियांस फ्रांसिस के सहयोग से विश्व योग दिवस एवं संगीत दिवस पर ‘संगीत संध्या’ के आयोजन का। कार्यक्रम में ब्रो ने जैज, रॉक, रैप और हिप-हॉप को मिला-जुलाकर परफॉर्मेंस दी। ब्रो ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत लव सॉन्ग ‘यस और नो’ (OUI OU NON) फ्रेंच भाषा के गीत से की। इसके बाद उन्होंने ‘गुड ईवनिंग’ गीत गाया, जो संगीत दिवस पर दोस्तों की संगीत संगत पर आधारित रहा। इसके अलावा ‘रॉन्ग प्ले’ (MAU VAIS ROLE), ‘लव मी’ (AIME MOI) और ‘आई डू अंडरस्टैंड’ (LE PIRE C’EST QUEJE COMPRENDS) सहित करीब 15 गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के पीएस शिव शेखर शुक्ला, एमडी पर्यटन विकास निगम इलैया राजा टी. उपस्थित रहे। भरतनाट्यम समूह नृत्य की दी प्रस्तुति इसके अलावा मुंबई के बीएनटी एंड आर्ट सेंटर के कलाकारों द्वारा सरफोजीराजे भोंसले के निर्देशन में भरतनाट्यम समूह नृत्य ‘आनंद रंग’ की प्रस्तुति हुई। इसमें पहली प्रस्तुति ‘शिवोहम और बुद्धा’ की रही। इसके अलावा शांति मंत्र ‘भूमि मंगलम’, ‘सर्व-मंगलमभवतु’ की प्रस्तुति दी। साथ ही भो शम्भो..., नारायणी स्तुति, उमा महेश्वर स्तोत्र, एैगिरि नंदिनी... पर भरतनाट्य किया गया। फ्रेंच सिंगर ने दी रॉकिंग प्रस्तुति कार्यक्रम में फ्रेंच सिंगर ब्रो ने रैप, हिप- हॉप स्टाइल में रॉकिंग परफॉर्मेंस दी। वहीं भरतनाट्यम नृत्य की ग्रुप प्रस्तुति में भारतीय संगीत से मन को आध्यात्मिक सुख की अनुभूति हुई। - प्रीति जायसवाल, दर्शक
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts