Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हनीमून मर्डर मिस्ट्री में घरेलू ड्रामा : सचिन रघुवंशी की कथित पत्नी ने घर पर किया हंगामा, थाने में घंटों बैठी रही पीड़िता

- डीएनए रिपोर्ट से सचिन की पितृत्व की पुष्टि, पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल
हनीमून मर्डर मिस्ट्री में घरेलू ड्रामा : सचिन रघुवंशी की कथित पत्नी ने घर पर किया हंगामा, थाने में घंटों बैठी रही पीड़िता
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। हनीमून मर्डर मिस्ट्री से जुड़ा घरेलू ड्रामा अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। इस पूरे मामले में नया मोड़ तब आया जब एक महिला ने खुद को राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी की पत्नी और उसके डेढ़ साल के बेटे की मां बताते हुए मंगलवार को रघुवंशी परिवार के घर पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद रघुवंशी परिवार ने महिला के खिलाफ राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिससे यह मामला औपचारिक रूप से पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

    थाने में दोनों का आमना-सामना

    महिला का दावा है कि वह सचिन रघुवंशी की विवाहित पत्नी है और उनके बेटे की मां भी है। मंगलवार को वह सीधे रघुवंशी परिवार के घर पहुंची और सामाजिक व पारिवारिक मान्यता की मांग करते हुए हंगामा किया। महिला की उपस्थिति और दावा सुनकर सचिन रघुवंशी मौके से फरार हो गया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

    परिवार द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, जहां पीड़िता और रघुवंशी परिवार आमने-सामने हुए। सचिन के स्थान पर उनके परिवार की अन्य महिलाएं और छोटे भाई की पत्नी थाने में उपस्थित रहीं, जबकि पीड़िता लगातार साढ़े चार घंटे से थाने में बैठी रही।

    पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल

    थाने में मौजूद पीड़िता ने मीडिया से बात करते हुए पुलिस की लापरवाही और उपेक्षा पर नाराजगी जताई। उसने बताया कि साढ़े चार घंटे से ज्यादा समय से वह थाने में बैठी है, लेकिन न तो थाना प्रभारी मौजूद हैं और न ही ऊर्जा डेस्क की महिला अधिकारी। ऐसे में महिला के आरोपों की संवेदनशीलता के बावजूद, पुलिस की निष्क्रियता पर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।

    पीड़िता ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। उसने प्रशासन से अपील की है कि डीएनए रिपोर्ट को आधार मानते हुए उसे न्याय दिया जाए।

    रघुवंशी परिवार मीडिया से बचता रहा

    थाने में मौजूद रघुवंशी परिवार की महिलाएं मीडिया से बात करने से कतराती रहीं। वहीं, सूत्रों का कहना है कि परिवार की तरफ से सचिन की कथित पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। परिवार का दावा है कि महिला झूठे आरोप लगाकर परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

    डीएनए रिपोर्ट ने किया रिश्ते का खुलासा

    इस मामले में सबसे बड़ा तथ्य यह है कि कोर्ट द्वारा जारी डीएनए रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो चुका है कि महिला का डेढ़ साल का बेटा, सचिन रघुवंशी का ही जैविक पुत्र है। बावजूद इसके, सचिन न तो महिला को पत्नी का दर्जा दे रहा है और न ही बच्चे को सार्वजनिक रूप से अपना मान रहा है।  

    (रिपोर्ट - हेमंत नागले)

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts