Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Rajya Sabha Election Result : हिमाचल राज्यसभा चुनाव में खेला, 9 विधायकों की क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस हारी और लॉटरी से जीती BJP; सरकार खतरे में...

Rajya Sabha Election Result : हिमाचल राज्यसभा चुनाव में खेला, 9 विधायकों की क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस हारी और लॉटरी से जीती BJP; सरकार खतरे में...
शिमला। तीन राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार को वोटिंग हुई। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। यूपी की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल की एक राज्यसभा सीट पर वोटिंग हुई। इस राज्यसभा चुनाव क्रॉस वोटिंग देखने को मिली। इस बीच हिमाचल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। कारण, कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों के बीच चुनाव टाई हो गया है। दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले हैं। लेकिन, विधानसभा में बहुमत के बावजूद कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हार गए और बीजेपी के हर्ष महाजन जीत गए हैं।

दोनों उम्मीदवारों को बराबर वोट मिले

हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंधवी को हरा दिया। दरअसल, हिमाचल प्रदेश में एक राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव में कुल 68 विधायकों ने वोटिंग की। वोटिंग में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही उम्मीदवारों को 34-34 वोट मिले हैं। जिसके बाद लॉटरी के जरिए भाजपा उम्मीदवार को विजेता घोषित कर दिया गया। 6 कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की।

कांग्रेस उम्मीदवार ने दी बधाई

हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "मैं हर्ष महाजन (भाजपा उम्मीदवार) को बधाई देता हूं। उन्होंने जीत हासिल की है। वहीं हिमाचल प्रदेश के एलओपी जयराम ठाकुर ने कहा, "इस जीत को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के सीएम को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। महज एक साल के भीतर ही विधायकों ने उनका साथ छोड़ दिया है। तो आप कल्पना कर लीजिए।" [embed]https://twitter.com/ANI/status/1762491877264105805[/embed]

सुक्खू सरकार के पास बहुमत नहीं

इधर, 9 विधायकों की क्रॉस वोटिंग से सीएम सुखविंदर सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार खतरे में आ गई है। हिमाचल में कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी के हक में क्रॉस वोटिंग की। जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए। उन्होंने जयराम ठाकुर को गोद में उठा लिया। बीजेपी ने दावा किया कि राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार के पास बहुमत नहीं है।

कल गवर्नर से मिलेगी BJP

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिंदल ने चुनाव परिणाम के बाद कहा कि ये सरकार बहुमत खो चुकी है। सीएम सुखविंदर सुक्खू को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। कल इस बारे में भाजपा गवर्नर से मिलेगी।

बीजेपी ने विधायकों को किडनैप किया : सीएम सुक्खू

इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वोट डालने के बाद कहा कि विधानसभा में हमारे 40 विधायक हैं और यदि विधायकों को खरीदा नहीं गया होगा तो हमें सारे वोट मिलेंगे। शाम में उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि बीजेपी ने उनके पांच-छह विधायकों को किडनैप कर लिया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 6 विधायक के साथ 3 निर्दलीय विधायक पंचकूला पहुंचे। उन्हें सेक्टर वन के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ठहराया गया। भाजपा अपने साथ निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा, होशियार सिंह और केएल ठाकुर को ले गई। इसके अलावा कांग्रेस के विधायक देवेंद्र भुट्टो, सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, चैतन्य शर्मा, आईडी लखनपाल और रवि ठाकुर भी पंचकूला पहुंचे हैं। ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 : AAP ने दिल्ली की 4 और हरियाणा की एक लोकसभा सीट पर कैंडिडेट घोषित, सोमनाथ भारती को नई दिल्ली से मैदान में उतारा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts