हरियाणा में सियासी हलचल तेज : दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी, तुरंत फ्लोर टेस्ट की मांग

चंडीगढ़। हरियाणा में सियासी संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के राज्यपाल को पत्र लिखा है। दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल से विधानसभा का सत्र बुलाकर फ्लोर टेस्ट की मांग की है। उनका कहना है कि हम मौजूदा सरकार का समर्थन नहीं करते हैं और हरियाणा में किसी भी दूसरे राजनीतिक दल द्वारा सरकार बनाने में समर्थन के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं।
दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को पत्र लिखकर कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के पास अब बहुमत नहीं है, जिसके मद्देनजर तत्काल फ्लोर टेस्ट कराया जाना चाहिए।
https://twitter.com/JJPofficial/status/1788464580227666359?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1788464580227666359%7Ctwgr%5Edb6f406eaafdd726c339eb0581a56e78438f811f%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.moneycontrol.com%2Fnews%2Findia%2Fpolitics%2Fharyana-political-crisis-jjp-leader-and-ex-bjp-ally-dushyant-chautala-writes-to-governor-seeks-floor-test-1899908.html
सरकार किसी संकट में नहीं – CM सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनकी सरकार किसी संकट में नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी दावा किया कि कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।











