PlayBreaking News

पीएम मोदी ने हरियाणा के पहले एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- अगर उन्हें मुसलमानों से इतनी हमदर्दी, तो मुस्लिम को बनाए अध्यक्ष

Follow on Google News
पीएम मोदी ने हरियाणा के पहले एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- अगर उन्हें मुसलमानों से इतनी हमदर्दी, तो मुस्लिम को बनाए अध्यक्ष
हिसार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा दौरे पर हैं। उन्होंने सुबह करीब 10 बजे हिसार में हरियाणा के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने हिसार-अयोध्या के लिए उड़ान सेवा की शुरुआत करते हुए फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने कहा, "अब श्रीकृष्ण जी की पावन भूमि हरियाणा, श्रीराम जी की भूमि अयोध्या से सीधी जुड़ गई है। बहुत जल्द हिसार से अन्य शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी।" इसके साथ ही, उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि अगर वे मुस्लिमों के हितैषी हैं, तो अपनी पार्टी का अध्यक्ष किसी मुस्लिम को बनाएं। मोदी ने आगे कहा कि उनका वादा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे, जबकि आज यह संख्या 150 से अधिक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में करोड़ों भारतीयों ने पहली बार हवाई यात्रा की है।

यमुनानगर में किया ऊर्जा परियोजनाओं का शिलान्यास

हिसार के बाद पीएम मोदी यमुनानगर पहुंचे। यहां उन्होंने 800 मेगावाट की थर्मल पावर प्लांट यूनिट, कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट और रेवाड़ी बाइपास का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में देश ब्लैकआउट की स्थिति में था, लेकिन अब बिजली उत्पादन की क्षमता दोगुनी हो चुकी है और भारत अब न केवल अपनी जरूरतें पूरी कर रहा है, बल्कि बिजली का निर्यात भी कर रहा है।

कांग्रेस पर पर तुष्टिकरण का आरोप

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर वक्फ कानून में बदलाव कर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “देश आजाद होने के बाद 2013 तक वक्फ का कानून चलता रहा। 2013 में कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए इसमें संशोधन किया और बाबा साहेब के संविधान की धज्जियां उड़ाईं।” उन्होंने कहा कि अगर इस कानून का सही उपयोग हुआ होता, तो मुसलमानों को साइकिल के पंचर नहीं बनाने पड़ते। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि अगर वे मुस्लिमों के हितैषी हैं, तो अपनी पार्टी का अध्यक्ष किसी मुसलमान को बनाएं। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ देश के नागरिकों के अधिकार छीनना चाहती है।

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर कांग्रेस का विरोध अनुचित

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर संविधान की भावना को कुचलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) संविधान की भावना है, लेकिन कांग्रेस ने इसे लागू नहीं किया। उन्होंने उत्तराखंड में BJP सरकार द्वारा UCC को लागू करने का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस संविधान को जेब में रखकर उसका विरोध करती है।

कांग्रेस शासित राज्यों पर भ्रष्टाचार के आरोप

मोदी ने कांग्रेस शासित राज्यों की तुलना करते हुए कहा कि हरियाणा की गाड़ी अब विकास के पथ पर दौड़ रही है, जबकि कांग्रेस शासित राज्यों में जनता के साथ विश्वासघात हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी काम ठप हैं, कर्नाटक में महंगाई चरम पर है और तेलंगाना में कांग्रेस सरकार जंगलों पर बुलडोजर चला रही है। मोदी ने आरोप लगाया कि कर्नाटक को कांग्रेस ने करप्शन में नंबर वन बना दिया है। उन्होंने कहा कि खुद कांग्रेस के मुख्यमंत्री के करीबी लोग यह बात मानते हैं।

जलियांवाला बाग हत्याकांड की भी चर्चा

प्रधानमंत्री ने बैसाखी के पर्व और जलियांवाला बाग हत्याकांड की चर्चा करते हुए शंकरन नायर का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि शंकरन नायर अंग्रेजी सरकार में बड़े पद पर थे, लेकिन उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में पद छोड़ दिया और अंग्रेजों को कोर्ट में खड़ा किया। उन्होंने इसे भारत के राष्ट्रीय चरित्र और एकता का प्रतीक बताया। ये भी पढ़ें- खंडवा में पानी की किल्लत पर प्रदर्शन करना पड़ा महंगा, 8 लोगों पर FIR दर्ज, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने इसके खिलाफ जताई नाराजगी
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts