PlayBreaking News

घर पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ महिलाओं ने किया हरतालिका व्रत, 16 श्रृंगार में आई नजर

- महिलाओं ने फुलहरे के सामने किया रतजगा, चार पहर निर्जला व्रत रख भगवान शिव-माता पार्वती का किया पूजन
Follow on Google News
घर पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ महिलाओं ने किया हरतालिका व्रत, 16 श्रृंगार में आई नजर
हरतालिका तीज पर्व महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा और पूजन किया।
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए हरतालिका तीज का व्रत महिलाओं ने धूमधाम से किया। व्रत के साथ ही सोलह श्रृंगार करके महिलाएं तैयार हुईं। हाथों में मेहंदी और पैरों में आलता लगाकर महिलाएं सजी-धजी नजर आईं। किसी ने गोटा-पत्ती का लहंगा तो किसी ने जरी-गोटे से सजी साड़ी पहनीं। निमिषा यादव ने कहा कि हम गणगौर, हरतालिका व करवा चौथ सभी व्रत संयुक्त परिवार में करते हैं।

    मंगल गीत गाकर किया रात्रि जागरण 

    अखंड सुहाग की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने शुक्रवार को हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत रखा और मंगल गीत गाकर रात्रि जागरण किया। सौभाग्यवती महिलाओं ने पूरे दिन तीज की पूजा-अर्चना की। करुणाधाम आश्रम में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। वहीं, श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर गोविंदपुरा में नेपाली समाज की 2 हजार से अधिक महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की एवं परंपरागत नेपाली संस्कृति के अनुरूप लाल साड़ी, चुरा, पोते पहनकर तीज गीत गाए और लोकनृत्य किया।

    नेपाली समाज की महिलाएं अपनी परंपरागत वेशभूषा में मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में पहुंचीं। उन्होंने लाल साड़ी पहन कर गीत, संगीत का आयोजन करके पारंपरिक नेपाली लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज के अध्यक्ष लोकमणि घिमिरे सहित समाज के सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Uploaded media

    सामूहिक रूप से की पूजा-अर्चना 

    • सूर्योदय के साथ लिया निर्जला व्रत का संकल्प : हरतालिका तीज पर सभी सुहागिन महिलाओं ने सुबह सूर्योदय के साथ ही निर्जला व्रत का संकल्प लिया। इसके बाद पूजा का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे के घर जाकर भी सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की और सुहाग की सामग्री भेंट की।
    • दान का है विशेष महत्व : हरतालिका व्रत में दान का विशेषमहत्व होता है। महिलाओं के द्वारा अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करने का प्रावधान है। महिलाएं व्रत में पूजा-अर्चना समाप्त करने के बाद मंदिर में जाकर दान करती हैं। इस दिन गाय, कुत्ते और पक्षियों को दिया जाने वाला भोजन बहुत उत्तम माना जाता है।
    • रामानंद संगीत महाविद्यालय : श्री रामानंद संगीत महाविद्यालय संत नगर में हरतालिका व्रत महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
    • दादाजी धाम में इको फ्रेंडली प्रतिमाओं की पूजा : रायसेन रोडमें पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में इको फ्रेंडली भगवान शिव, माता पार्वती की प्रतिमा का विधि विधान से पूजन किया। पंडित राजेंद्र पलिया द्वारा इको फ्रेंडली पार्थिव भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा का निर्माण किया गया। रात्रि में महिलाएं निर्जला व्रत, भगवान शिव माता पार्वती की पूजा कर पति की दीर्घायु की प्रार्थना करती हैं।
    सपना सोनी, दामिनी सूर्यवंशी और शिवानी सोनी।

    सपना सोनी, दामिनी सूर्यवंशी और शिवानी सोनी।

    निक्की नामदेव और ज्योति शर्मा।

    निक्की नामदेव और ज्योति शर्मा।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts