ग्वालियर में सम्मोहन से बुजुर्ग महिला को ठगा, गहनों की जगह पत्थर और नकदी की जगह रखे कागज

ग्वालियर में सम्मोहन से बुजुर्ग महिला को ठगा, गहनों की जगह पत्थर और नकदी की जगह रखे कागज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर। शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र में ठगों ने मंदिर से दर्शन करके लौट रही एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर उसके सोने-चांदी के गहने और नकदी ठग लिए। ठगों ने गहनों की जगह पत्थर और नोटों की गड्डी की जगह कागज की रद्दी थमा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

    क्या है पूरा मामला? 

    दरअसल, जनाकगंज, रतन कॉलोनी निवासी लक्ष्मी अग्रवाल मंदिर से लौट रही थीं। तभी दो युवकों ने उन्हें पता पूछने के बहाने रोका। उस दौरान, ऐसा माना जा रहा है कि ठगों ने उन्हें सम्मोहित कर लिया। जिससे वह उनकी बातों में आ गईं। इसके बाद युवक ने रूमाल दिखाकर अपने गहने उतारकर उसमें रखने को कहा। महिला ने अपनी दो सोने की अंगूठियां, चांदी की एक अंगूठी, सोने के टॉप्स और चेन रूमाल में रख दीं। ठगों ने गहनों को रूमाल में बांधा। इसके बाद उन्होंने महिला को ऑटो में बैठाया और कहा कि वे आगे उससे अपना सामान ले लेंगे। जब महिला ने घर पहुंचकर रूमाल खोला तो गहनों की जगह कंकड़-पत्थर मिले और नोटो की गड्डी में सिर्फ कागज की रद्दी थी। 

    ठगों ने पहले भी की हैं ऐसी वारदातें

    पुलिस के अनुसार, ठगों ने जनकगंज की इस वारदात से पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के महाराज बाड़ा पर भी इसी तरह की दो वारदातें की थीं। 26 अगस्त को सिकंदर कंपू निवासी तारा देवी माहौर को सम्मोहित करके डेढ़ लाख रुपए के जेवर ठगे गए थे। वहीं, तीन दिन पहले महाराज बाड़ा पर तारागंज निवासी 56 वर्षीय मीना तोमर से भी डेढ़ लाख रुपए के जेवर ठगे गए थे।

    CCTV कैमरों को खंगाल रही पुलिस

    ठगी का एहसास होने पर महिला परिजनों के साथ जनकगंज थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और ठगों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts