गुवाहाटी टेस्ट 408 रन से जीता साउथ अफ्रीका :हार्मर ने झटके 9 विकेट

Follow on Google News
हार्मर ने झटके 9 विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में विशाल जीत दर्ज की। टीम ने भारत को 408 रन से हरा दिया है। इससे पहले टीम ने भारत को कोलकाता टेस्ट में 30 रन से हराया था। इस तरह अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत को उसके घर में क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले साल 2000 में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था।

140 रनों पर सिमटा भारत

बरसापारा स्टेडियम में बुधवार को दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन 549 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम 140 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने सबसे अधिक 54 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने अंतिन दिन सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन मंगलवार को अपनी दूसरी पारी 260/5 के  पर डिक्लेयर की थी। अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहली पारी में 489 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 201 रन सिमट गई। इस तरह भारत को टेस्ट जीतने के लिए 549 रन का लक्ष्य मिला था।

सेनुरन मुथुसामी ने खेली थी शतकीय पारी

पहली पारी में अफ्रीकी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन सेनुरन मुथुसामी ने बनाए, उन्होंने 2 छक्के और 10 चौकों की बदौलत 109 रन बनाए थे। यह उनके टेस्ट करियर का पहला टेस्ट शतक है। दूसरी ओर मार्को यानसेन ने 93 रनों की विस्फोटक पारी में 7 छक्के लगाकर इतिहास रचा। वह भारत के खिलाफ एक टेस्ट पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने.

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts