नवरात्रि पर माता बीस भुजा देवी मंदिर में उमड़ी अपार भीड़, प्रशासन की लापरवाही से कई महिलाएं बेहोश

नवरात्रि पर माता बीस भुजा देवी मंदिर में उमड़ी अपार भीड़, प्रशासन की लापरवाही से कई महिलाएं बेहोश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    गुना। शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन रविवार को जिलेभर के देवी शक्तिपीठों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर स्थित माता बीस भुजा देवी मंदिर में हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। गर्भगृह से लेकर मंदिर के मुख्य द्वार तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। तेज धूप और भीड़ के कारण कई बार हालात बेकाबू हो गए।
    Uploaded media

    धक्कामुक्की और गर्मी से महिलाएं हुईं बेहोश

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दर्शन के लिए घंटों इंतजार और तेज धूप के बीच धक्कामुक्की और भगदड़ जैसे हालात बनते रहे। भीड़ बढ़ने से लगभग एक दर्जन महिलाएं बेहोश हो गईं। कई लोग गिरते-पड़ते नजर आए, हालांकि बड़ी दुर्घटना टल गई। भक्तों को घंटों खड़े रहना पड़ा, जिससे बुजुर्ग और बच्चे परेशान रहे। लोगों ने इसे किसी चमत्कार से कम नहीं बताया कि इतने अव्यवस्थित हालात के बावजूद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

    Twitter Post

    प्रशासन की तैयारियां नाकाफी

    मौके पर मौजूद थाना प्रभारी और कुछ पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम रहे। मंदिर परिसर में पुलिस बल की संख्या बेहद कम थी। मोर्चा संभालने में प्रशासनिक अधिकारियों की गैर-जिम्मेदारी साफ नजर आई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल नवरात्रि पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसके बावजूद पूर्व तैयारियों की कमी प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती है।
     

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts