Lenskart Controversy:ग्रूमिंग पॉलिसी विवाद के बाद कंपनी ने मांगी माफी, अब कर्मचारियों को धार्मिक प्रतीकों की पूरी छूट

आईवियर रिटेलर लेंसकार्ट को अपनी ग्रूमिंग पॉलिसी को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने के बाद कंपनी ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी।
Follow on Google News
ग्रूमिंग पॉलिसी विवाद के बाद कंपनी ने मांगी माफी, अब कर्मचारियों को धार्मिक प्रतीकों की पूरी छूट

आईवियर रिटेलर लेंसकार्ट को अपनी ग्रूमिंग पॉलिसी को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने के बाद कंपनी ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी और अपनी पॉलिसी में बड़ा बदलाव करते हुए नई पारदर्शी ‘इन-स्टोर स्टाइल गाइड’ जारी की है।

Twitter Post

अब बिंदी, तिलक से लेकर हिजाब-पगड़ी तक की अनुमति

नई गाइडलाइन में कर्मचारियों को कार्यस्थल पर धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक पहनने की पूरी छूट दी गई है। इसमें बिंदी, तिलक, सिंदूर, कलावा, मंगलसूत्र, कड़ा, हिजाब और पगड़ी जैसे प्रतीकों को स्पष्ट रूप से शामिल किया गया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह कदम ग्राहकों और समाज की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है ताकि पारदर्शिता और भरोसा दोनों बनाए रखा जा सके।

वायरल डॉक्युमेंट से शुरू हुआ विवाद

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर कंपनी की कथित ‘एम्प्लॉई ग्रूमिंग पॉलिसी’ का एक पुराना डॉक्युमेंट वायरल हो गया।

Twitter Post

इसमें कर्मचारियों को बिंदी और तिलक जैसे धार्मिक प्रतीकों को पहनने से मना किया गया था। इसके बाद इंटरनेट पर कंपनी के खिलाफ बहिष्कार की मांग उठने लगी और मामला तेजी से तूल पकड़ गया।

ये भी पढ़ें: Meta Layoffs 2026: 8,000 कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी, AI पर फोकस बढ़ाते हुए बड़ा फैसला

फाउंडर पीयूष बंसल ने दी सफाई

विवाद बढ़ने पर कंपनी के फाउंडर पीयूष बंसल ने सामने आकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि वायरल हुआ डॉक्युमेंट पुराना है और कंपनी की मौजूदा पॉलिसी को नहीं दर्शाता।

Twitter Post

उन्होंने यह भी कहा कि लेंसकार्ट की नीति में किसी भी तरह की धार्मिक अभिव्यक्ति पर कोई प्रतिबंध नहीं है और इस भ्रम की स्थिति के लिए उन्होंने माफी भी मांगी।

कंपनी ने कहा- भारतीयों के लिए, भारतीयों द्वारा

अपने नए बयान में लेंसकार्ट ने कहा कि कंपनी भारत में, भारतीयों द्वारा और भारतीयों के लिए बनाई गई है। देशभर में उसके 2,400 से ज्यादा स्टोर्स ऐसे कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाते हैं जो अपनी-अपनी परंपराओं और संस्कृति को साथ लेकर चलते हैं। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में सभी ट्रेनिंग और पॉलिसी बनाते समय कर्मचारियों की आस्था और सामाजिक मूल्यों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: BCCI ने दिया एक्सटेंशन : अजीत अगरकर वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक बने रहेंगे चीफ सिलेक्टर

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts