Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

श्रीनगर:एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, सैटेलाइट फोन मिलने से हड़कंप; हाई अलर्ट के बीच जांच तेज

श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों के पास से सैटेलाइट फोन मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।
एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, सैटेलाइट फोन मिलने से हड़कंप; हाई अलर्ट के बीच जांच तेज

श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों के पास से सैटेलाइट फोन मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। संवेदनशील माहौल को देखते हुए दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है और उपकरण को जब्त कर लिया गया है।

श्रीनगर पुलिस की हिरासत में, कई एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

जानकारी के मुताबिक दोनों विदेशी नागरिक फिलहाल श्रीनगर पुलिस की हिरासत में हैं। एयरपोर्ट पर नियमित जांच के दौरान जब उनके बैग से सैटेलाइट फोन मिला तो सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है इसलिए हर एंगल से जांच की जा रही है।

पहलगाम हमले की बरसी पर हाई अलर्ट

जम्मू और कश्मीर में इस समय सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट पर हैं। दरअसल पहलगाम आतंकी हमले की बरसी को लेकर पूरे क्षेत्र में चौकसी बढ़ाई गई है। ऐसे में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को गंभीरता से लिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा : भोपाल से ओरछा-चंदेरी के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, सीएम डॉ. यादव ने दिखाई हरी झंडी

भारत में सैटेलाइट फोन पर सख्त पाबंदी

भारतीय कानून के तहत खासकर जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में निजी इस्तेमाल के लिए सैटेलाइट फोन रखना पूरी तरह प्रतिबंधित है। भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम और संबंधित नियमों के अनुसार बिना अनुमति ऐसे उपकरण रखने पर जब्ती और कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

अनजाने में रखने की आशंका, फिर भी जांच जरूरी

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि संभव है दोनों नागरिकों को स्थानीय नियमों की जानकारी न हो और उन्होंने यह उपकरण आपातकालीन संचार या नेविगेशन के लिए रखा हो। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस दावे की भी जांच कर रही हैं और फिलहाल किसी तरह की ढील नहीं दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: War Impact: LPG सप्लाई पर संकट, मार्च में खपत 13% घटी; होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बिगड़ा संतुलन

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

भारत के कई एयरपोर्ट्स पर पहले भी विदेशी यात्रियों के पास से प्रतिबंधित संचार उपकरण मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे मामलों में आमतौर पर चेतावनी, जुर्माना या कुछ समय की हिरासत के बाद रिहा किया जाता है।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts