कानपुर :पिता ने जुड़वां बेटियों की हत्या की, खुद पुलिस को कॉल किया, पत्नी बोली- इन्हें अभी फांसी दो...

पत्नी ने बताया कि घटना वाली रात सब सामान्य था। खाना खाने के बाद आरोपी बेटियों को लेकर कमरे में चला गया और देर तक फोन पर बात करता रहा। रात करीब 2:30 बजे वह एक बेटी को लेकर वॉशरूम गया
Follow on Google News
पिता ने जुड़वां बेटियों की हत्या की, खुद पुलिस को कॉल किया, पत्नी बोली- इन्हें अभी फांसी दो...

कानपुर में रविवार तड़के एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां 45 वर्षीय पिता ने अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले बेटियों का गला रेत दिया और फिर शवों के पास बैठा रहा। इसके बाद उसने खुद पुलिस को कॉल कर वारदात की जानकारी दी। इस घटना को जिसने भी सुना उसका कलेजा कांप उठा।

खुद पुलिस को किया कॉल, बोला- मैंने बेटियों को मार डाला

घटना सुबह करीब 4:30 बजे की है, जब आरोपी शशि रंजन मिश्रा ने 112 नंबर पर कॉल कर कहा कि उसने अपनी बेटियों की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फ्लैट का दरवाजा बंद था, जिसे पत्नी ने खोला। पुलिस को देखकर पत्नी घबरा गई। जब उसे पति के कॉल के बारे में बताया गया, तो वह तुरंत कमरे की ओर दौड़ी। अंदर का दृश्य देख वह टूट गईदोनों बेटियां खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थीं और आरोपी उनके पास बैठा था।

यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी : कश्मीर के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई, QR में सर्विस प्रोवाइडर्स का पूरा रिकॉर्ड

मौके से आरोपी गिरफ्तार, कमरे में मिला खून और हथियार

पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कमरे में चारों तरफ खून फैला था और पास में एक चापड़ (धारदार हथियार) पड़ा मिला। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी के अनुसार, दोनों बच्चियों के शव पास-पास पड़े थे और प्रथम दृष्टया मामला हत्या का ही है।

पत्नी के चरित्र पर शक बना हत्या की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। वह घर में हर जगह, यहां तक कि बेडरूम में भी सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी करता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को यह भी डर था कि उसकी मौत के बाद बेटियों का क्या होगा। इसी सोच के चलते उसने पहले बेटियों की हत्या की और फिर आत्महत्या करने का प्लान बनाया, लेकिन वह खुदकुशी की हिम्मत नहीं जुटा सका।

यह भी पढ़ें: भारत-रूस रक्षा समझौता लागू : दोनों देश एक-दूसरे की जमीन पर 3000 हजार सैनिक तैनात करेंगे, दुनिया में बढ़ी हलचल

12 साल पहले हुई थी लव मैरिज, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

पत्नी रेशमा ने बताया कि उनकी शादी 2014 में लव मैरिज के जरिए हुई थी। वह सिलीगुड़ी की रहने वाली हैं, जबकि आरोपी बिहार का निवासी है। रेशमा के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही पति शराब पीकर मारपीट करने लगा था और नींद की गोलियां भी लेता था। शक के कारण उसने पूरे घर में CCTV लगवा रखे थे और पत्नी को अपने कमरे में भी जाने नहीं देता था।

Breaking News

वारदात से पहले संदिग्ध गतिविधियां

पत्नी ने बताया कि घटना वाली रात सब सामान्य था। खाना खाने के बाद आरोपी बेटियों को लेकर कमरे में चला गया और देर तक फोन पर बात करता रहा। रात करीब 2:30 बजे वह एक बेटी को लेकर वॉशरूम गया और फिर वापस आकर कमरे की लाइट बंद कर दी। इसके बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी सुबह पुलिस के आने पर ही हुई।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts