सरकार ने रेस्टोरेंट्स को लगाई फटकार!अब बिल में अलग से नहीं वसूल सकेंगे LPG चार्ज!

देशभर में गैस क्राइसिस के बीच रेस्टोरेंट्स ने बिलों में ‘गैस चार्ज’ जोड़ना शुरू कर दिया था। लेकिन अब केंद्र सरकार और CCPA ने आदेश जारी किया है तकि खाने की कीमत और GST के अलावा कोई भी अतिरिक्त शुल्क गैरकानूनी है।
Follow on Google News
अब बिल में अलग से नहीं वसूल सकेंगे LPG चार्ज!
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देश भर में गैस क्राइसिस के चलते खाने-पीने की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में एक कैफे के बिल में अचानक ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ दिखा, जिससे ग्राहक हैरान रह गए। लेकिन अब केंद्र सरकार ने साफ हिदायत दी है रेस्टोरेंट सिर्फ खाने की कीमत और GST ही चार्ज कर सकते हैं, बाकी सब गैरकानूनी है।

    बेंगलुरु के कैफे का वायरल बिल

    ग्राहक ने दो ग्लास नींबू पानी का ऑर्डर दिया। कीमत थी 358 रुपए, लेकिन बिल में 17.01 रुपए का एक्स्ट्रा गैस चार्ज जोड़ा गया। ग्राहक ने बिल की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और ये वायरल हो गई। यही फोटो CCPA तक पहुंची और सरकार ने तुरंत संज्ञान लिया।

    ये भी पढ़ें: इंदौर-उज्जैन में बड़ा फैसला: ₹99 में मिलेगा PNG कनेक्शन, सिलिंडर पर निर्भरता खत्म करने की तैयारी

    /img/99/1774512342217

    बिल में सिर्फ जोड़ा जा सकता है GST

    CCPA ने स्पष्ट किया कि रेस्टोरेंट का ऑपरेशनल खर्च उनकी जिम्मेदारी है और इसे मेन्यू की कीमतों में ही एडजस्ट करना होगा। कुछ होटल अब भी सर्विस चार्ज बाईपास करने के लिए नए नामों से एक्स्ट्रा चार्ज लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जो उपभोक्ता अधिकारों के सीधे उल्लंघन में आता है।

    ये भी पढ़ें: LPG ATM की एंट्री! अब 2 मिनट में मिलेगा गैस सिलेंडर, डिलीवरी का झंझट हुआ खत्म

    बिल में एक्स्ट्रा चार्ज दिखे तो ये कदम उठाएं

    • मैनेजमेंट से कहें- सबसे पहले रेस्टोरेंट के मैनेजर से उस चार्ज को हटाने के लिए कहें।
    • हेल्पलाइन 1915- अगर मैनेजमेंट नहीं माने, तो नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन को कॉल करें।
    • ऑनलाइन शिकायत- NCH ऐप या e-जाग्रति पोर्टल के जरिए डिजिटल शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
    • प्रशासनिक शिकायत- जिला कलेक्टर या सीधे CCPA को लिखित शिकायत भेजें।

    तेल संकट के बीच भारत का बड़ा कदम

    मिडिल ईस्ट में तनाव और सप्लाई में कमी के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। इसके बावजूद भारतीय रिफाइनर्स ने रूस से 6 करोड़ बैरल तेल खरीदने का फैसला किया है। सरकार की कोशिश है कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा संकट का असर आम लोगों की थाली पर न पड़े।

    ग्राहकों के लिए जरूरी संदेश

    अब रेस्टोरेंट बिल में छिपे चार्ज बिलकुल नहीं लगेंगे। खाने की कीमत और GST के अलावा कोई शुल्क गैरकानूनी है। बाहर खाना खाते वक्त बिल चेक करें, सतर्क रहें और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने में पीछे न रहें।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts