Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में सरकारी कर्मचारियों को 1 अप्रैल से मिलेगा 31% महंगाई भत्ता, DA के आदेश जारी

MP में सरकारी कर्मचारियों को 1 अप्रैल से मिलेगा 31% महंगाई भत्ता, DA के आदेश जारी
भोपाल। एमपी में मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 11% बढ़ाकर 31% कर दिया है। यह 1 मार्च 2022 से लागू माना जाएगा और बढ़ा हुआ DA 1 अप्रैल से मिलेगा। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। इससे मध्य प्रदेश सरकार के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। ये भी पढ़ें: MP में सरकारी कर्मचारियों को तोहफा; CM शिवराज ने बढ़ाया 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता, केंद्र के समान मिलेगा DA 

सीएम ने जन्मदिन पर की थी घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर सरकारी कर्मचारियों के हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि सरकारी कर्मचारियों का पहले महंगाई भत्ता तत्काल बढ़ाते थे, लेकिन कोरोना कॉल में नहीं बढ़ा पाए। अब शासकीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 31 प्रतिशत किया जाएगा। यह अप्रैल से भुगतान शुरू हो जाएगा। इसका फायदा राज्य के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को होगा।

31% मिलेगा महंगाई भत्ता

दरअसल, मध्य प्रदेश में पिछली बार वर्ष 2021 में दीपावली के अवसर पर सरकार ने शासकीय कर्मियों के लिए महंगाई भत्ते की दर 12% से बढ़ाकर 20% की थी। वर्तमान में शासकीय कर्मियों को महंगाई भत्ता 20% की दर से दिया जा रहा है। अब सरकार ने शासकीय कर्मियों के लिए महंगाई भत्ते की दर को 20% से बढ़ाकर 31% करने का निर्णय किया है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts