गूगल की गुरुग्राम में बड़ी डील:5 साल के लिए लीज पर लिया 6.17 लाख स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस

टेक दिग्गज गूगल इंडिया ने गुरुग्राम में एक बड़ी कमर्शियल लीज डील की है। प्रॉपस्टैक के ट्रांजैक्शन डॉक्युमेंट्स के मुताबिक कंपनी ने गुरुग्राम के एट्रियम प्लेस डीएलएफ में करीब 6.17 लाख स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। इस स्पेस के लिए गूगल अगले 5 साल में करीब 671 करोड़ रुपए किराए के रूप में चुकाएगी। यह डील ऐसे समय में हुई है जब भारत में ग्रेड-ए कॉमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग तेजी से बढ़ रही है और बड़ी टेक कंपनियां लॉन्ग-टर्म ऑफिस स्पेस पर फोकस कर रही हैं।
हर महीने 10.55 करोड़ रुपए किराया देगी गूगल
गूगल ने गुरुग्राम के एट्रियम प्लेस डीएलएफ के टावर-1 में कुल 6,17,448 स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। यह प्रोजेक्ट DLF और Hines का जॉइंट वेंचर है। एग्रीमेंट के मुताबिक कंपनी ₹171 प्रति स्क्वायर फीट की दर से हर महीने करीब ₹10.55 करोड़ किराया देगी। इसके अलावा Google ने ₹63.65 करोड़ का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा किया है। अप्रैल 2026 में रजिस्टर्ड इस एग्रीमेंट में हर तीन साल में किराए में 15% बढ़ोतरी का प्रावधान रखा गया है। यह लीज 1 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इसमें दूसरे फ्लोर से लेकर 16वें फ्लोर तक का स्पेस शामिल है।
भारत में लगातार बढ़ा रहा ऑफिस नेटवर्क
Google लगातार भारत में अपने ऑफिस स्पेस का विस्तार कर रहा है। इससे पहले 2025 में कंपनी ने मैनेज्ड वर्कस्पेस प्रोवाइडर टेबलस्पेस से करीब 5.5 लाख स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया था। इसके अलावा कंपनी ने बेंगलुरु के डोडदानेकुंडी इलाके में करीब 8.7 लाख स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस की लीज भी रिन्यू की थी। इस डील के तहत गूगल सालाना करीब ₹90 करोड़ का किराया चुका रहा है।
ये भी पढ़ें: Canara Bank: RBI ने लगाया ₹41.8 लाख का जुर्माना, KYC नियमों और अकाउंट हैंडलिंग में मिली बड़ी गड़बड़ियां
गुरुग्राम बना टेक कंपनियों का पसंदीदा हब
गुरुग्राम में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की मांग लगातार बढ़ रही है। हाल ही में एयरबीएनबी ने भी अपने ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) के लिए डीएलएफ साइबर सिटी में 46,437 स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस 5 साल के लिए लीज पर लिया है। कंपनी इसके लिए शुरुआती तौर पर हर महीने करीब ₹61.53 लाख किराया दे रही है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि टेक कंपनियां अब ₹130 प्रति स्क्वायर फीट से ज्यादा रेट पर भी लॉन्ग-टर्म और हाई-वैल्यू लीज एग्रीमेंट साइन कर रही हैं। इससे साफ है कि देश में प्रीमियम ऑफिस स्पेस की मांग मजबूत बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में लॉन्च हुआ E85 फ्लेक्स फ्यूल: ₹82 लीटर में मिलेगा नया ईंधन, पेट्रोल से ₹20 सस्ता
GCCs से बढ़ रही ऑफिस स्पेस की मांग
भारत के ऑफिस लीज मार्केट में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स यानी GCCs की भूमिका लगातार बढ़ रही है। जनवरी से मार्च 2026 की तिमाही में देशभर में कुल 20.7 मिलियन स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया गया। इसमें अकेले GCCs की हिस्सेदारी 9.1 मिलियन स्क्वायर फीट रही जो कुल एब्जॉर्प्शन का 44% हिस्सा है। विशेषज्ञों का मानना है कि AI, टेक्नोलॉजी और डिजिटल सर्विस सेक्टर की तेजी के चलते आने वाले समय में भारत के कमर्शियल रियल एस्टेट सेक्टर में और बड़ी डील्स देखने को मिल सकती हैं












