People's Update
Thursday, March 12, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, March 12, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    फसल कटाई से पहले डीजल जमा करने में जुटे किसान, गेहूं-चना की फसल पककर तैयार
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    Goa Night Club Fire:आज थाईलैंड से भारत डिपोर्ट होंगे लूथरा ब्रदर्स, खुलेगा नाइट क्लब अग्निकांड का सच

    गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब अग्निकांड में 25 लोगों की मौत के मामले में आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड से आज भारत डिपोर्ट किया जा रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करेगी, जिसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर गोवा ले जाया जाएगा।
    Publish Date: 16 Dec 2025, 9:31 AM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब अग्निकांड मामले में आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड से भारत लाया जा रहा है। गोवा पुलिस ने पुष्टि की है कि दोनों भाइयों को बैंकॉक से डिपोर्ट कर दिल्ली लाया जाएगा। 6 दिसंबर को हुए इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद से यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

      दिल्ली एयरपोर्ट पर होगी हिरासत

      दिल्ली पहुंचते ही लूथरा ब्रदर्स को गोवा पुलिस हिरासत में लेगी। इसके बाद उन्हें दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद गोवा पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ गोवा ले जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई तय प्रक्रिया के तहत की जा रही है ताकि कानूनी औपचारिकताओं में कोई कमी न रहे।

      गोवा पहुंचते ही होगी कड़ी पूछताछ

      गोवा पहुंचने के बाद लूथरा ब्रदर्स को सीधे अंजुना पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा। यहां उनसे नाइट क्लब के संचालन, सेफ्टी इंतजामों, लाइसेंस और आग लगने की वजहों को लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस अब तक इस मामले में 60 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है और कई अहम सबूत भी जुटाए गए हैं।

      सूत्रों के मुताबिक, लूथरा ब्रदर्स को 17 दिसंबर को मापुसा कोर्ट में पेश किया जा सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोवा सरकार ने एक विशेष कानूनी टीम बनाई है, ताकि अदालत में मजबूती से पक्ष रखा जा सके।

      बिना सेफ्टी परमिट क्लब चलाने का आरोप

      जांच में सामने आया है कि नाइट क्लब को बिना सेफ्टी परमिट और लाइसेंस के चलाया जा रहा था। पुलिस को शक है कि 6 दिसंबर की रात क्लब में चल रहे एक फायर शो के दौरान आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इसी लापरवाही ने 25 जिंदगियों को छीन लिया।

      थाईलैंड भाग गए थे आरोपी भाई

      आग लगने की घटना के कुछ ही घंटों बाद सौरभ और गौरव लूथरा थाईलैंड के फुकेत भाग गए थे। गोवा पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज कर केंद्रीय एजेंसियों, विदेश मंत्रालय और CBI की मदद से इंटरपोल को सूचना दी। इसके बाद इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया, जिसके आधार पर थाई पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।

      हिरासत के बाद लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट रद्द कर दिए गए, जिससे थाईलैंड में उनकी वैधता खत्म हो गई। भारतीय दूतावास ने उन्हें इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी किए, ताकि डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पूरी की जा सके। बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास इस पूरे मामले में लगातार थाई अधिकारियों के संपर्क में रहा।

      भारत और थाईलैंड के बीच 2015 से लागू एक्सट्रैडिशन ट्रीटी के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। दोनों देशों के अधिकारियों ने आपसी सहयोग से कानूनी प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया, ताकि आरोपियों को जल्द भारत लाया जा सके।

      को-पार्टनर दिल्ली से गिरफ्तार

      इस मामले में लूथरा ब्रदर्स के को-पार्टनर अजय गुप्ता को गोवा पुलिस पहले ही दिल्ली से गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने लूथरा ब्रदर्स की ट्रांजिट एंटीसिपेटरी बेल याचिकाएं भी खारिज कर दी थीं, यह मानते हुए कि आरोप गंभीर हैं।

      किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

      गोवा पुलिस ने केस भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या), 125(ए)(बी) और 287 के तहत दर्ज किया है। धारा 105 के तहत दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।

      कैसे लगी आग?

      रात करीब 12 बजे बेली डांस कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर फायरक्रैकर्स जलाए गए। चिंगारियां छत पर लगे बांस, ग्रास और फाइबर की सजावट पर गिरी और आग तेजी से फैल गई। बेसमेंट में मौजूद अधिकांश लोगों की मौत दम घुटने से हुई, क्योंकि केवल एक संकरी एंट्री/एग्जिट थी। क्लब में फायर सेफ्टी उपकरण नहीं थे और इमरजेंसी एग्जिट का कोई इंतजाम नहीं था।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Goa Night Club Fire

      Luthra Brothers

      Goa Police

      Bitch by Romeo Lane Fire

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Garima Vishwakarma
      By Garima Vishwakarma

      गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      फसल कटाई से पहले डीजल जमा करने में जुटे किसान, गेहूं-चना की फसल पककर तैयार

      जबलपुर: फसल कटाई से पहले डीजल जमा करने में जुटे किसान, गेहूं-चना की फसल पककर तैयार

      बिजली बिल बकाया पर बड़ी राहत, ₹757 करोड़ की समाधान योजना शुरू

      CG News:बिजली बिल बकाया पर बड़ी राहत, ₹757 करोड़ की समाधान योजना शुरू

      प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश, कालाबाजारी और जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई

      एक्शन मोड में सीएम योगी: प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश, कालाबाजारी और जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई

      सिंधिया की पहल पर अशोकनगर और कोलारस में रुकेंगी दो एक्सप्रेस ट्रेनें

      रेलवे का बड़ा फैसला:सिंधिया की पहल पर अशोकनगर और कोलारस में रुकेंगी दो एक्सप्रेस ट्रेनें

      कल आएगी किसान निधि की किस्त, पीएम मोदी गुवाहाटी से ट्रांसफर करेंगे 2000 रुपए

      कल आएगी किसान निधि की किस्त, पीएम मोदी गुवाहाटी से ट्रांसफर करेंगे 2000 रुपए

      आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो

      NEET UG 2026: आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो

      ‘हर मौत का लेंगे बदला’, होर्मुज की खाड़ी बंद करने की चेतावनी

      ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला बयान:‘हर मौत का लेंगे बदला’, होर्मुज की खाड़ी बंद करने की चेतावनी

      इंसानों की नहीं बल्कि AI एजेंट्स की है यह अनोखी सोशल मीडिया दुनिया

      मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने खरीदा Moltbook,इंसानों की नहीं बल्कि AI एजेंट्स की है यह अनोखी सोशल मीडिया दुनिया

      नए सेशन से मप्र में UG और PG की सीटें बढ़कर हो जाएंगी 10 लाख

      Higher Education :नए सेशन से मप्र में UG और PG की सीटें बढ़कर हो जाएंगी 10 लाख

      भोपाल के 15 इलाकों में कल बिजली रहेगी बंद, 4 से 6 घंटे बिजली कटौती

      Power Cut Alert :भोपाल के 15 इलाकों में कल बिजली रहेगी बंद, 4 से 6 घंटे बिजली कटौती

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....