PlayBreaking News

लव मैरिज के 20 दिन बाद लड़की ने सुसाइड किया, 3 महीने पहले ही दोस्ती के बाद प्यार हो गया था

लड़की ने रात में फांसी लगाई, उसी कमरे में सोता रहा पति
Follow on Google News
ग्वालियर। उपनगर मुरार इलाके में 22 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की ने 20 दिन पहले ही लव मैरिज की थी। शनिवार रात नवविवाहित दंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और लड़की ने खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सिद्धेश्वर नगर निवासी नेहा चौहान (22 साल) सिटी सेंटर पटेल नगर में एक प्राइवेट ऑफिस में जॉब करती थी। करीब 3 महीने पहले उसकी दोस्ती इसी इलाके में रहने वाले राहुल बाथम से हो गई थी। दोनों में प्यार हो गया और 22 अगस्त को दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। हालांकि, दोनों के परिवार शादी को लेकर राजी नहीं थे। चंद दिन बाद ही दोनों में झगड़े शुरू हो गए। लव मैरिज के एक दिन पहले प्रेमिका से बनाए संबंध, ज्यादा खून बहने से हो गई मौत, युवक पर मामला दर्ज

रात में विवाद हुआ और सो गए, सुबह फांसी पर लटकी मिली पत्नी

शनिवार रात नेहा और राहुल के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों सो गए। राहुल का कहना था कि सुबह 3.30 बजे तक उसने नेहा को सोता देखा था। इसके बाद जब उसकी नींद खुली तो देखा कि उसी रूम में नेहा ने फांसी लगा ली है। घटना के संबंध में विश्वविद्यालय थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। लड़की के परिजन ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। रात में मामूली बहस हुई थी। उसके बाद खाना खाकर दोनों अलग-अलग सो गए। सुबह देखा तो नेहा हमेशा के लिए मुझे छोड़कर चली गई। उसने सुसाइड करने के बारे में पता नहीं है।- राहुल बाथम, पति
 
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड की है। उसने 20 दिन पहले ही लव मैरिज की थी। घटना का कारण पता कर रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी मर्ग कायम किया है।- आनंद बाजपेई, टीआई, विश्वविद्यालय थाना
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts