जेंडर बदलने की सर्जरी हत्या और नसबंदी जैसी: एलन मस्क

बेटे जेवियर ने 2022 में कराया था लिंग परिवर्तन
जेंडर बदलने की सर्जरी हत्या और नसबंदी जैसी: एलन मस्क

वाशिंगटन। टेस्ला और स्पेसएक्स के चीफ एलन मस्क ने कहा है कि जेंडर बदलवाने की सर्जरी ने उनसे उनके बेटे को दूर कर दिया। अमेरिकी कमेंटेटर जॉर्डन पीटरसन को दिए इंटरव्यू में मस्क ने कहा कि जेंडर बदलने की सर्जरी असल में बच्चे की हत्या और नसबंदी करने जैसा है। यह एक वायरस है। ज्ञात हो कि एलन मस्क के बेटे जेवियर ने साल 2022 में 18 साल की उम्र पार करने के बाद जेंडर बदलवाया था। इसके बाद जेवियर ने नाम बदलकर विवियन जेना विल्सन करवाया था।

मैं इस वायरस से लडूंगा

अनुभव साझा करते हुए मस्क ने कहा कि इस सर्जरी को ‘डेडनेमिंग’ कहा जाता है, क्योंकि इसमें बच्चे की मौत हो जाती है। सर्जरी के बाद मैंने बेटे को खो दिया। तभी मैंने इस वायरस से लड़ने का फैसला किया था।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts