PlayBreaking News

गौतम अडानी की रियल एस्टेट संपत्ति में 7% की गिरावट, तीसरे स्थान पर पहुंचे, आने वाले समय में हो सकते हैं नंबर-1: रिपोर्ट

Follow on Google News
गौतम अडानी की रियल एस्टेट संपत्ति में 7% की गिरावट, तीसरे स्थान पर पहुंचे, आने वाले समय में हो सकते हैं नंबर-1: रिपोर्ट

बिजनेस डेस्क। देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल गौतम अडानी की रियल एस्टेट क्षेत्र से होने वाली संपत्ति में इस साल 7% की गिरावट दर्ज की गई है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, जून 2025 तक अडानी की रियल्टी संपत्ति 52,320 करोड़ रुपए आंकी गई है, इस क्षेत्र में वह तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

राजीव सिंह अब भी टॉप पर

रिपोर्ट के मुताबिक, डीएलएफ के राजीव सिंह इस समय रियल एस्टेट सेक्टर में सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी संपत्ति 1.27 लाख करोड़ रुपए है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता मंगल प्रभात लोढ़ा हैं, जिनकी संपत्ति 92,340 करोड़ रुपए आंकी गई है। अडानी इन दोनों के बाद तीसरे स्थान पर हैं।

अगले पांच सालों में अडानी बन सकते हैं नंबर-1

हालांकि इस समय अडानी तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगले पांच वर्षों में वह इस क्षेत्र में सबसे अमीर व्यक्ति बन सकते हैं। रिपोर्ट तैयार करने वाली कंपनी हुरुन इंडिया के अनुसार, अडानी की योजना डीएलएफ को पीछे छोड़ने की है और उनकी रियल एस्टेट कंपनी अडानी रियल्टी पहले से ही देश की सबसे मूल्यवान बिना लिस्टेड रियल एस्टेट कंपनी मानी जा रही है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि डीएलएफ के राजीव सिंह की संपत्ति में इस साल 3% की बढ़ोतरी हुई, जबकि लोढ़ा की संपत्ति में केवल 1% का इजाफा हुआ। वहीं, बेंगलुरु के राजा बगमाने की संपत्ति में 29% की तेजी आई और उनकी कुल संपत्ति 25,270 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।

रियल एस्टेट सेक्टर की ग्रोथ पड़ी धीमी

इस साल ग्रोहे-हुरुन इंडिया रियल एस्टेट 150 सूची में शामिल कंपनियों की कुल संपत्ति में केवल 14% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो पिछले साल की 70% वृद्धि की तुलना में काफी कम है। इस सूची में शामिल सभी कंपनियों की वैल्यू 1,000 करोड़ रुपए या उससे अधिक है।

महिलाओं की हिस्सेदारी कम

इस सूची में केवल 33 कंपनियां ऐसी हैं जिन्हें प्रोफेशनल सीईओ चला रहे हैं और महज 4 कंपनियां ऐसी हैं जिनका नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts