Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गरियाबंद में बड़ी सफलता : 4 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार और नकदी बरामद

गरियाबंद में बड़ी सफलता : 4 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार और नकदी बरामद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गरियाबंद (छत्तीसगढ़)। नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार को दो महिला और दो पुरुष समेत चार नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें धमतरी-गरियाबंद-नुआपड़ा डिवीजन कमेटी का डीवीएस मेंबर दीपक मंडावी भी शामिल है। सभी नक्सलियों पर कुल 19 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

    आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के नाम

    • दीपक उर्फ भीमा मंडावी (डीवीएस मेंबर, इनाम 8 लाख)
    • कैलाश उर्फ भीमा भोगाम (प्रोटेक्शन टीम, इनाम 5 लाख)
    • रनिता उर्फ पायकी (एरिया कमेटी सदस्य, इनाम 5 लाख)
    • सुजीता उर्फ उरें कारम (एरिया कमेटी सदस्य, इनाम 1 लाख)

    ये सभी नक्सली वर्ष 2013 से धमतरी-गरियाबंद नुआपड़ा डिवीजन कमेटी में सक्रिय थे।

    Uploaded media

    हथियार और विस्फोटक के साथ किया सरेंडर

    रायपुर रेंज के आईजी अमरेंद्र मिश्रा ने जानकारी दी कि दीपक मंडावी ने एसएलआर राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया, जबकि रानिता ने सिंगल शॉट राइफल सौंपी। इनके ठिकानों की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में सामान बरामद किया। इसमें 16 लाख रुपये नकद, 31 जिंदा कारतूस, 2 खाली मैगजीन, 8 बीजीएल और 12 बोर राउंड, डेटोनेटर और नक्सली साहित्य, इसके अलावा नक्सली वर्दी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

    नक्सल विरोधी अभियान में लगातार सफलता

    जनवरी 2025 में चलपति समेत 16 नक्सलियों के मारे जाने के बाद से गरियाबंद जिले में नक्सल विरोधी अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। हाल के महीनों में चार से अधिक नक्सली पहले ही सरेंडर कर चुके थे। अब इन चार बड़े नक्सलियों के आत्मसमर्पण से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है।

    पूछताछ से हो सकते हैं और खुलासे

    फिलहाल पुलिस आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद नक्सली संगठन की और गतिविधियों और नेटवर्क को लेकर बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस मौके पर रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा और नक्सल ऑपरेशन के आईजी अंकित गर्ग समेत कई वरिष्ठ अधिकारी गरियाबंद पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts