Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Friday OTT releases : 21 नवंबर 2025 को होगा एंटरटेनमेंट का मेगा धमाका, कहां और कब देखें ये फिल्में?

21 नवंबर 2025 का शुक्रवार Cine प्रेमियों के लिए धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते Netflix, Amazon Prime Video और अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई वेब सीरीज और फिल्मों की झड़ी लगी है। एक्शन से लेकर फैमिली ड्रामा, सस्पेंस और सच्ची कहानियों तक, हर तरह का जॉनर फैंस के लिए तैयार है।
21 नवंबर 2025 को होगा एंटरटेनमेंट का मेगा धमाका, कहां और कब देखें ये फिल्में?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    21 नवंबर 2025 का शुक्रवार दर्शकों के लिए खास होने वाला है। अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स इस हफ्ते कई नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज कर रहे हैं, जिनमें एक्शन, फैमिली इमोशन, सस्पेंस और सच्ची कहानियों की झलक देखने को मिलेगी। हर प्लेटफॉर्म ने ऐसा कंटेंट उतारा है कि आपकी स्क्रीन से नजरें हटेंगी ही नहीं।

    ‘द फैमिली मैन 3’ की जबरदस्त वापसी

    4 साल के लंबे इंतजार के बाद फैन्स के फेवरिट श्रीकांत तिवारी फिर Prime video पर लौट रहे हैं। सीजन 3 में कहानी और ज्यादा सस्पेंस और एक्शन के साथ आगे बढ़ती है, जहां श्रीकांत को एक आपराधिक साजिश में फंसाया जाता है। परिवार की सुरक्षा और देश की इंटेलिजेंस के बीच जूझते इस किरदार की वापसी ने दर्शकों की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है।

    कपूर खानदान की सबसे खास मुलाकात

    Netflix की डाइनिंग विद द कपूर्स डॉक्यूमेंट्री स्पेशल राज कपूर के 100वें जन्मदिन पर पूरे कपूर परिवार को एक साथ लेकर आ रही है। टीवी पर पहली बार आप असली कपूर फैमिली मोमेंट अनसुनी बातें, इमोशनल यादें और बेबाक बातचीत देखेंगे।

    1946 के दंगों की सच्ची तस्वीर

    विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखली दंगों पर आधारित है। यह फिल्म हिंसा, दर्द और इंसानियत की मुश्किल परीक्षा के बीच फंसे लोगों की असली कहानी को सामने लाती है। जो 21 नवंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    Uploaded media

    दो यारों की दोस्ती की कहानी

    Netflix पर आने वाली नीरज घायवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ दो दोस्तों की कहानी है, जो पुलिस फोर्स में भर्ती होकर गरीबी और भेदभाव से बाहर निकलने का सपना देखते हैं। जातिगत तनाव और धर्म की दीवारें उनके रास्ते में आती हैं।

    द डेथ ऑफ बनी मुनरो 

    यह सीरीज एक अजीब आदतों वाले सेल्समैन की कहानी है, जो अपनी पत्नी की मौत के बाद अपने 9 साल के बेटे के साथ रोड ट्रिप पर निकलता है। अजीबोगरीब किरदार, हंसी, दर्द और एक बाप-बेटे का खूबसूरत रिश्ता JioHotstar पर देखने लायक बनाते हैं। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts