PlayBreaking News

EPFO ने इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, PF पर साल 2023-24 में 8.25% ब्याज मिलेगा

Follow on Google News
EPFO ने इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, PF पर साल 2023-24 में 8.25% ब्याज मिलेगा
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने शनिवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। अब कर्मचारियों को पिछले साल की तुलना में ज्याकदा ब्याज दिया जाएगा। ईपीएफओ ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की है। यह बीते तीन साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले ईपीएफओ ने ईपीएफ पर ब्याज दर को 2021-22 में 8.10 प्रतिशत से मामूली बढ़ाकर 2022-23 में 8.15 प्रतिशत कर दिया था। इसका मतलब है कि अब आपके पीएफ अकाउंट पर 8.25% का ब्याज दर दिया जाएगा।

CBT ने बैठक में लिया ब्याज में बढ़ोतरी का फैसला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, EPFO के फैसला लेने वाले निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने शनिवार को अपनी बैठक में 2023-24 के लिए EPF पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर देने का फैसला किया है। सीबीटी के फैसले के बाद ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय भेजा जाएगा। सरकार के अप्रूवल के बाद 2023-24 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर ग्राहकों के खातों में जमा की जाएगी।

6 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के तहत करीब 6 करोड़ से भी ज्यादा कर्मचारी जुड़े हुए हैं। ईपीएफओ ने वित्त वर्ष मार्च 2021-22 के लिए EPF पर ब्याज को घटाकर चार दशक के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत कर दिया था। जो 2019-20 और 2020-21 में 8.5 प्रतिशत था। ब्याज में कटौती होने के बाद ईपीएफ का ब्याज 1977-78 के बाद से सबसे कम हो गया था। यह 1977-78 में ईपीएफ ब्याज दर 8 प्रतिशत था। इससे पहले 2018-19 के लिए 8.65 प्रतिशत थी। ईपीएफओ ने अपने ग्राहकों को 2016-17 में 8.65 प्रतिशत और 2017-18 में 8.55 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान की थी। 2015-16 में यह ब्याज दर थोड़ी अधिक 8.8 प्रतिशत थी। ईपीएफओ ने 2013-14 के साथ-साथ 2014-15 में 8.75 प्रतिशत ब्याज दर दी थी, जो 2012-13 के 8.5 प्रतिशत से अधिक है। 2011-12 में ब्याज दर 8.25 फीसदी थी। ये भी पढ़ें-Mithun Chakraborty Hospitalised : मिथुन चक्रवर्ती के सीने में उठा तेज दर्द, कोलकाता के अस्पताल में कराया भर्ती
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts