Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Jana Nayagan Release Date :थलपति विजय की 'जन नायकन' इस दिन होगी रिलीज, सामने आई ऑफिशियल डेट

थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो गया है। फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। A सर्टिफिकेट मिल चुका है और इसका रनटाइम 3 घंटे 3 मिनट 52 सेकंड है। जानिए स्टार कास्ट, रिलीज से जुड़ी अहम जानकारी और फिल्म से जुड़े अपडेट।
थलपति विजय की 'जन नायकन' इस दिन होगी रिलीज, सामने आई ऑफिशियल डेट
थलपति विजय की 'जन नायकन' की रिलीज डेट का ऐलान

थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। लंबे इंतजार के बाद विजय ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज की आधिकारिक घोषणा की। थलपति विजय ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'जन नायकन - 23 जुलाई'। पोस्टर में विजय पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने काला चश्मा पहना हुआ है और हाथ में तलवार थामे दमदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

पहले क्यों टली थी फिल्म?

यह फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन उस समय सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिलने के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई थी। अब फिल्म को A सर्टिफिकेट मिल चुका है और यह जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

Twitter Post

कितना है फिल्म का रनटाइम?

'जन नायकन' का रनटाइम 3 घंटे 3 मिनट 52 सेकंड बताया गया है, जो इसे हाल के समय की लंबी फिल्मों में शामिल करता है।

Entertainment

विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है

'जन नायकन' को लेकर फैंस की उत्सुकता की एक बड़ी वजह यह भी है कि इसे थलपति विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। विजय ने फिल्मों से दूरी बनाकर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई है। ऐसे में बड़े पर्दे पर उन्हें आखिरी बार देखने के लिए उनके प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट और डायरेक्टर

फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ (H. Vinoth) ने किया है, जबकि इसे वेंकट के. नारायण ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्माण KVN प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है। फिल्म में थलपति विजय के साथ कई बड़े कलाकार नजर आएंगे, जिनमें- पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू शामिल हैं।

रिलीज से पहले लीक हुई थी फिल्म

'जन नायकन' रिलीज से पहले भी चर्चा में रही थी। अप्रैल में फिल्म का एचडी प्रिंट ऑनलाइन लीक होने की खबर सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा प्रदर्शन करती है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts