Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पीएम मोदी के 'विकसित भारत' मैसेज पर चुनाव आयोग का एक्शन, IT मंत्रालय को दिया आदेश, कहा- इसे तुरंत बंद करें

पीएम मोदी के 'विकसित भारत' मैसेज पर चुनाव आयोग का एक्शन, IT मंत्रालय को दिया आदेश, कहा- इसे तुरंत बंद करें
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा आम लोगों को भेजे जा रहे 'विकसित भारत' टाइटल वाले वॉट्सऐप संदेश पर चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है। इस संबंध में चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को एक नोटिस जारी किया और इसकी डिलीवरी को तुरंत रोकने के निर्देश दिए हैं। मामले पर मंत्रालय से अनुपालन रिपोर्ट तत्काल मांगी गई है। बता दें कि चुनाव आयोग को कई शिकायतें मिली थीं कि लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के बाद और आचार संहिता लागू होने के बावजूद भी नागरिकों के फोन पर ऐसे संदेश अभी भी भेजे जा रहे हैं। PM Narendra Modi Letter

मंत्रालय ने दी ये दलील

इस मामले में मंत्रालय ने चुनाव आयोग को कहा- ये मैसेज आचार संहिता लागू होने से पहले भेजे गए थे, लेकिन ये सिस्टम और नेटवर्क इश्यू की वजह से देर से पहुंचे हैं।

पीएम मोदी पर आचार संहिता उल्लंघन की दो शिकायतें

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को 7 चरणों में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। जिसके तुरंत बाद ही आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसके लागू होने के साथ ही उल्लंघन की शिकायत भी दर्ज होने लगी हैं। पीएम मोदी के खिलाफ तो 24 घंटे में 2 शिकायतें आयोग तक पहुंची थीं। जिसमें दोनों शिकायत TMC की तरफ से की गई थी। • 18 मार्च- TMC नेता डेरेक ओब्रायन ने चुनाव आयोग को 18 मार्च को कंप्लेंट लेटर लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा था- मोदी की ओर से 16 मार्च को आचार संहिता लागू होने के बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा का वॉट्सऐप मैसेज देशवासियों के पास भेजा जा रहा है। PM की ओर से भेजे गए मैसेज में भाजपा का प्रचार अभी भी जारी है। • 17 मार्च- इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद साकेत गोखले ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश में एक चुनावी जनसभा में भाग लेने के लिए भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया, जो आचार संहिता का उल्लंघन है। पीएम मोदी ने 17 मार्च को आंध्र प्रदेश के पलनाडु में लोकसभा सीट चिलकालूरिपेट में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के साथ एनडीए की एक रैली को संबोधित किया था। PM Narendra Modi Letter to Country People

पत्र में क्या लिखा ?

मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे पत्र में टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 16 मार्च को पीएम का एक वाट्सऐप मैसेज मतदाताओं तक पहुंचा। इसमें लिखा था कि पिछले 10 साल में देश के 140 करोड़ से अधिक लोगों को भारत सरकार की योजनाओं से लाभ हुआ। टीएमसी नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के कार्यालय का उपयोग करके, भाजपा ने भारत सरकार द्वारा भेजे गए एक संदेश की आड़ में उपरोक्त पत्र जारी किया है। यह सरकारी खजाने का दुरुपयोग है। इससे साफ है कि PM की ओर से भेजे गए मैसेज में भाजपा का प्रचार हुआ है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। ये भी पढ़ें - ईडी के खिलाफ फिर HC पहुंचे केजरीवाल : लगाई एक और याचिका, बोले- मैं पेशी को तैयार, लेकिन ED भरोसा दे कि गिरफ्तार नहीं करेगी
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts