PlayBreaking News

दुर्ग में ट्रांसपोर्टर ने महिला के साथ की अश्लील हरकत, पुलिस पर किया हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल

Follow on Google News
दुर्ग में ट्रांसपोर्टर ने महिला के साथ की अश्लील हरकत, पुलिस पर किया हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ट्रांसपोर्टर ने न केवल एक महिला के साथ अश्लील हरकत की, बल्कि विरोध करने पर उसके परिवार और मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी मारपीट की। ट्रांसपोर्टर और उसके साथियों की दबंगई यहीं नहीं रुकी। उन्होंने पुलिस चौकी पर भी हमला कर दिया, जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    क्या है विवाद की वजह?

    जानकारी के मुताबिक, दुर्ग की एक महिला अपने पति और बेटे के साथ भिलाई के मॉल में फिल्म देखने गई थी। वहीं, कोहका निवासी ट्रांसपोर्टर सुजीत साव भी अपने रिश्तेदारों के साथ था। सिनेमा हॉल में सीट पर बैठने को लेकर महिला और सुजीत साव के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान आरोपी सुजीत ने महिला के साथ अश्लील हरकत कर दी। महिला और उसके परिवार ने इसका विरोध किया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी।

    दंबगों ने पुलिस पर बोला हमला

    सूचना के बाद स्मृति नगर स्टेशन की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। लेकिन, आरोपी सुजीत साव ने मॉल के बाहर महिला के बेटे से मारपीट शुरू कर दी। उसने अपने कुछ साथियों को भी बुला लिया। बीच-बचाव के दौरान प्रधान आरक्षक पंकज चौबे को धक्का दिया गया, जिससे उन्हें चोट आई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस सभी आरोपियों को पकड़कर स्मृति नगर चौकी ले आई, लेकिन यहां भी उनकी दबंगई जारी रही। 

    पुलिस के अनुसार, आरोपी सुजीत साव और उसके साथियों ने चौकी के अंदर मुंशी आत्माराम कोसले और सिपाही कौशलेंद्र पर हमला कर दिया। इस हमले में सिपाही कौशलेंद्र का हाथ फ्रैक्चर हो गया और मुंशी आत्माराम की एक उंगली टूट गई।

    पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

    पुलिस ने तत्काल सभी 5 आरोपियों सुजीत साव, सुजीत कुमार, शिवपूजन कुमार, सागर साव और जिगर साव को काबू में किया। उनके खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालने के बाद उन्हें गुरुवार (23 अक्टूबर) को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज इस कार्रवाई का आधार बने।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts