PlayBreaking News

Happiness Day :डॉ. यादव बोले...जीवन का आनंद मन की संतुष्टि में, भौतिक सुख-सुविधाओं में नहीं

अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया। हम मौतिकता-विलासतापूर्ण जीवन में ही आनंद ढूंढ़ते हैं लेकिन यह तो एक अनुभूति है। जीवन का आनंद मन के भावों की संतुष्टि में निहित है।
Follow on Google News
डॉ. यादव बोले...जीवन का आनंद मन की संतुष्टि में, भौतिक सुख-सुविधाओं में नहीं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम भौतिकता-विलासतापूर्ण जीवन में ही आनंद ढूंढ़ते हैं लेकिन यह तो एक अनुभूति है। जीवन का आनंद मन के भावों की संतुष्टि में निहित है। अंतस में जागे भावों की तृप्ति में है। हम दूसरों के सुख में भी अपने आनंद की अनुभूति प्राप्त कर लें, यही सनातन संस्कृति की चेतना का आधार है। सीएम डॉ. यादव अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस पर राज्य आनंद संस्थान द्वारा आयोजित 'आनंद के आयाम'-राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

    भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन में आनंद के आयाम, हमारे सुख और दु:ख के बीच के अंतर को समझने से पता चलते हैं। भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की रही है। उन्होंने बताया कि यशोदा मैया और नंद बाबा ने कन्हैया के लालन-पालन में ही आनंद की अनुभूति की। उन्होंने कभी ये नहीं सोचा कि यह किसी और का शिशु है। सिंहस्थ में साधु-संत भीषण गर्मी में अग्नि स्नान करते देखे जाते हैं। उनके शरीर पर मौसम और कांटों तक का कोई असर नहीं पड़ता है, क्योंकि वे भगवान के समीप साधना के मार्ग से आनंद में डूबते हैं।

    /img/89/1774024218311

    आनंदोत्सव के विजेताओं को पुरस्कृत किया

    इस मौके पर उन्होंने आनंदोत्सव के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। फोटोग्राफी में  मिलिंद कुमार प्रथम, शैलेंद्र बिहार द्वितीय एवं सीमा अग्निहोत्री को तृतीय पुरस्कार दिया। वीडियोग्राफी -सैयद अफजान प्रथम,राजा खान द्वितीय एवं जीवन रजक को तृतीय पुरस्कार दिया। कार्यक्रम में हरिद्वार से आए महर्षि मधुसूदन जी महाराज ने कहा कि आनंद ही ब्रह्म है, जो पूरे संसार को गति प्रदान करता है। संगोष्ठी में आनंद विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने आनंद से जुड़ी गतिविधियों का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि अगर हमारे चित्त में प्रसन्नता है, तो समझिए सारा संसार खुश है। दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट के सचिव अभय महाजन, कमलेश पटेल, डॉ. जामदार सहित प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सचिन सिन्हा, आनंद संस्थान के सीईओ आशीष कुमार और प्रवीण गंगराड़े ने भी संबोधित किया। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts