डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, कमला हैरिस की सीक्रेट सर्विस सुरक्षा हटाई, CDC डायरेक्टर को भी किया बर्खास्त

Follow on Google News
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, कमला हैरिस की सीक्रेट सर्विस सुरक्षा हटाई, CDC डायरेक्टर को भी किया बर्खास्त
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वॉशिंगटन। अमेरिका की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस की सीक्रेट सर्विस सुरक्षा हटाने का आदेश दे दिया है। यह सुरक्षा पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने उनके कार्यकाल खत्म होने के बाद अतिरिक्त तौर पर एक साल के लिए बढ़ा दी थी। लेकिन ट्रंप प्रशासन ने अब इसे समाप्त कर दिया है। इसके साथ ही ट्रंप ने अमेरिका की टॉप हेल्थ एजेंसी CDC की डायरेक्टर सुसान मोनारेज को भी देर रात पद से हटा दिया।

    कानून के तहत 6 महीने की सुरक्षा

    अमेरिकी कानून के मुताबिक, किसी भी पूर्व उपराष्ट्रपति और उनके परिवार को पद छोड़ने के बाद अधिकतम छह महीने तक सीक्रेट सर्विस सुरक्षा मिलती है। कमला हैरिस का कार्यकाल सात महीने पहले खत्म हुआ था। इसके बावजूद तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन ने जनवरी 2025 में एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन करके उनकी सुरक्षा अवधि को जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया था।

    1 सितंबर से हटेगी सुरक्षा

    व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने यह अतिरिक्त सुविधा तुरंत प्रभाव से खत्म करने का आदेश दिया है। अब 1 सितंबर से कमला हैरिस को केवल वही सुरक्षा मिलेगी जो कानून के तहत अनिवार्य है। इसका मतलब है कि उन्हें अब राष्ट्रपति-स्तरीय अतिरिक्त सुरक्षा कवर नहीं मिलेगा।

    हैरिस की प्रतिक्रिया और सलाहकार का बयान

    कमला हैरिस की वरिष्ठ सलाहकार किर्स्टन एलेन ने एक बयान जारी कर कहा कि, पूर्व उपराष्ट्रपति सीक्रेट सर्विस के प्रोफेशनलिज़्म, समर्पण और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए आभारी हैं। हालांकि, इस फैसले ने अमेरिकी राजनीति में हड़कंप मचा दिया है।

    ट्रंप पहले भी हटा चुके हैं हाई-प्रोफाइल सुरक्षा

    यह ट्रंप का पहला ऐसा फैसला नहीं है। इससे पहले उन्होंने अपने विरोधियों और हाई-प्रोफाइल लोगों की सुरक्षा भी हटाई थी। इसमें जॉन बोल्टन (पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार) और हंटर बाइडन व एश्ले बाइडन (जो बाइडन के बच्चे) शामिल हैं। अमेरिकी कानून के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नियों को आजीवन सुरक्षा मिलती है, लेकिन उनके बच्चों को यह सुरक्षा केवल 16 वर्ष की उम्र तक ही मिलती है।

    CDC डायरेक्टर सुसान मोनारेज को भी पद से हटाया

    कमला हैरिस की सुरक्षा हटाने के साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने एक और बड़ा कदम उठाया। उन्होंने सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की डायरेक्टर सुसान मोनारेज को देर रात खुद ही बर्खास्त कर दिया। व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी ने कहा कि मोनारेज राष्ट्रपति के 'मिशन' से मेल नहीं खाती थीं और उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था।

    वैज्ञानिकों का विरोध और इस्तीफे

    मोनारेज के वकीलों ने आरोप लगाया है कि उन्हें विज्ञान के पक्ष में खड़े होने की सजा दी गई। इस घटनाक्रम के बाद CDC के चार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पद छोड़ दिया। एजेंसी के एक अधिकारी ने AP से कहा, हमें पता था अगर वह नहीं टिक पाईं तो वैज्ञानिक नेतृत्व खत्म हो जाएगा। जब वो नहीं रहीं, तो हमने भी छोड़ने का फैसला किया।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts