Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

‘डिस्कवर तामिया-2026’-तस्वीरों में दिखेगा तामिया का प्राकृतिक सौंदर्य, 21 अगस्त तक कर सकेंगे 'इंस्टा' पर फोटो पोस्ट

छिंदवाड़ा में तामिया के प्राकृतिक, सांस्कृतिक और पर्यटन पहलुओं को तस्वीरों के जरिए सामने लाने के लिए ‘डिस्कवर तामिया-2026’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 15 से 21 अगस्त तक पंजीयन और फोटो पोस्ट की जा सकेंगी। विजेताओं की घोषणा 22 अगस्त और पुरस्कार वितरण 23 अगस्त को होगा।
Follow on Google News
‘डिस्कवर तामिया-2026’-तस्वीरों में दिखेगा तामिया का प्राकृतिक सौंदर्य, 21 अगस्त तक कर सकेंगे 'इंस्टा' पर फोटो पोस्ट
फाइल फोटो

छिंदवाड़ा।तामिया की प्राकृतिक सुंदरता, मानसूनी नजारे, जलप्रपात, घने जंगल, स्थानीय जनजीवन, संस्कृति, होमस्टे और पर्यटन अनुभवों को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, जिला छिंदवाड़ा द्वारा ‘डिस्कवर तामिया-2026’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता 21 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले तामिया सावन महोत्सव का हिस्सा है। प्रतियोगिता के लिए पंजीयन 15 अगस्त से शुरू हो गए हैं।

‘नेचर-लाइफ-कल्चर-स्टे-मानसून’ होगी प्रतियोगिता की थीम 

फोटोग्राफी प्रतियोगिता की थीम नेचर-लाइफ-कल्चर-स्टे-मानसून रखी गई है। इसके माध्यम से फोटोग्राफी प्रेमियों और प्रतिभागियों को तामिया के अनदेखे एवं खूबसूरत पहलुओं को कैमरे, मोबाइल या अन्य फोटोग्राफी उपकरणों के जरिए सामने लाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य तामिया की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विविधता को तस्वीरों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना है।

इंस्टाग्राम पर कर सकेंगे फोटो पोस्ट

प्रतियोगिता के लिए पंजीयन और इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने की अवधि 15 से 21 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों को गूगल फॉर्म के माध्यम से आवश्यक जानकारी भरकर अपनी प्रविष्टि दर्ज करनी होगी। इसके बाद फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करनी होगी और आधिकारिक #DiscoverTamia2026 का उपयोग करना होगा। प्रत्येक प्रतिभागी अधिकतम तीन फोटो प्रस्तुत कर सकता है।

ये भी पढ़ें: चंबल नदी के बीच धार में खराब हुआ स्टीमर, बहाव के साथ बहा कई किलोमीटर; करीब 100 यात्री और 50 दोपहिया थे सवार

फोटो के साथ तामिया की कहानी और लोकेशन भी जरूरी 

प्रतियोगिता में केवल फोटो की खूबसूरती ही नहीं, बल्कि उससे जुड़ी कहानी और स्थान को भी महत्व दिया जाएगा। प्रतिभागी को प्रत्येक फोटो के साथ उसकी लोकेशन और एक-दो पंक्तियों का संक्षिप्त विवरण देना होगा। फोटो प्रतिभागी द्वारा स्वयं खींची गई और तामिया अथवा तामिया क्षेत्र की होना अनिवार्य है। एआई से बनाई गई, इंटरनेट से ली गई या किसी अन्य फोटोग्राफर की तस्वीर स्वीकार नहीं की जाएगी। क्रॉप, एक्सपोजर, कलर करेक्शन, कंट्रास्ट और ब्लैक एंड व्हाइट जैसी बेसिक एडिटिंग की अनुमति होगी। आवश्यकता पड़ने पर आयोजक मूल फोटो या फाइल भी मांग सकते हैं।

विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार, 23 अगस्त को होगा सम्मान 

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2,500 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 1,500 रुपए और तृतीय पुरस्कार 1,000 रुपए निर्धारित किया गया है। सबसे अधिक लाइक और शेयर वाली पोस्ट को पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड तथा एक प्रविष्टि को हिडन तामिया स्पेशल अवॉर्ड दिया जाएगा। प्रविष्टियों की समीक्षा और विजेताओं की घोषणा 22 अगस्त को होगी। पुरस्कार वितरण समारोह 23 अगस्त को तामिया सावन महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजित किया जाएगा। सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन जिला प्रशासन द्वारा गठित ज्यूरी करेगी और ज्यूरी का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। 

ये भी पढ़ें: सावन का तीसरा सोमवार कल, नाग पंचमी भी साथ, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और सही विधि

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

icon

Latest Posts