IPL 2026 :चेन्नई के लिए कुछ मैचों में उतरेंगे धोनी, फ्रेंचाइजी बोली- सभी मैच में खेलेंगे या नहीं ये अभी कंफर्म नहीं

चेन्नई के लिए कुछ मैचों में उतरेंगे धोनी, फ्रेंचाइजी बोली- सभी मैच में खेलेंगे या नहीं ये अभी कंफर्म नहीं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2026 का आगाज 26 मार्च से हो रहा है, जो 31 मई तक खेला जाएगा टूर्नामेंट में सभी टीमें तैयारियों में जुट गई है। साथ ही इस सीजन में कई फ्रेंचाइजी सहित अपने गेम चेंजर की मौजूदगी को लेकर स्थिति का जायजा लेने में लगी है। जहां फैंस चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कैप्टन कूल यानी कि महेंद्र सिंह धोनी को इस एडिशन में भी खेलते हुए देखना चाहते हैं। टीम मैनेजमेंट ने धोनी को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है।

    रिपोर्ट्स में दावा- चेन्नई आ रहे धोनी

    CSK के टॉप सार्स ने न्यूज एजेंसी PTI को मुताबिक, धोनी इस सीजन के लिए चेन्नई आ रहे हैं। उन्होंने अपनी अवेबिलिटी कंफर्म की है। लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण वे कुछ मुकाबलों से ब्रेक ले सकते हैं। धोनी इस सीजन कितने मैच में खेलेंगे फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है। लेकिन रिपोर्ट्स से साफ है कि CSK के फैंस इस सीजन एक बार फिर धोनी को खेलते हुए देख सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: T20 world Cup : 147 रन चेज नहीं कर पाया श्रीलंका, इंग्लैंड ने 51 रन से हराया

    सैमसन शामिल, विकेटकीपिंग की ऑप्शन मिला

    इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वाड में संजू सैमसन की एंट्री हुई है, जिससे टीम की विकेटकीपिंग मजबूत हुई है। सैमसन के शामिल होने से मैनेजमेंट के पास अब एक भरोसेमंद विकल्प मौजूद रहेगा। टीम की रणनीति के मुताबिक, जिन मुकाबलों में एमएस धोनी को आराम दिया जाएगा, उन मैचों में सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। इससे पूरे टूर्नामेंट में धोनी के वर्कलोड को भी मैनेज करने में मदद मिलेगी।

    CSK में सैमसन के अलावा 3 विकेटकीपर मौजूद

    इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वाड में तीन विकेटकीपर-बल्लेबाज मौजूद हैं। जिन मैचों में MS धोनी टीम का हिस्सा नहीं होंगे, उन मुकाबलों में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन को सौंपी जा सकती है। इसके अलावा टीम में उर्विल पटेल भी एक विकल्प के तौर पर शामिल हैं।

    वहीं, 14.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदे गए युवा कार्तिक शर्मा को शिवम दुबे के साथ मिलकर फिनिशर की भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा है। जो टीम को बैटिंग के दौरान बड़ी फिनिशंग देने में मददगार साबित होगा। दूसरी ओर, धोनी पिछले कुछ वर्षों से घुटने और पीठ की परेशानियों से जूझते रहे हैं, इसी वजह से उनके वर्कलोड को लेकर टीम मैनेजमेंट सतर्क नजर आ रहा है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts