दिल्ली की IAS कोचिंग में जलभराव : राव स्टडी सेंटर के बेसमेंट में भरा बारिश का पानी, 3 स्टूडेंट्स की मौत; आतिशी बोलीं- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

नई दिल्ली। दिल्ली में तेज बारिश के चलते ओल्ड राजेंद्र नगर के राव IAS स्टडी सर्कल के बेसमेंट में पानी भर गया। पानी में डूबने से 3 स्टूडेंट्स की मौत हो गई, मृतकों में दो छात्राएं और एक छात्र है। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीम मौके पर पहुंचीं। देर रात से सुबह के बीच 2 छात्राओं और एक छात्र का शव बाहर निकाला गया। वहीं 14 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
दिल्ली सरकार ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इस हादसे के बाद बीजेपी और आप दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं।
हादसे के बाद छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया।[/caption]
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
फायर ऑफिसर अतुल गर्ग के मुताबिक, शाम करीब 7 बजे कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने की सूचना मिली। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां भेजी गईं। सड़क पर पानी भरे होने के कारण शुरुआत में बेसमेंट से पानी नहीं निकल रहा था। बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों के फंसने की खबर मिली थी। शुरुआत में बेसमेंट में पानी भरने से दो छात्राओं की मौत की खबर थी जबकि एक लापता बताया जा रहा था। लेकिन बाद में तीनों के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने घटना को लेकर क्रिमिनल केस दर्ज कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। मामले की अच्छी तरह से जांच की जाएगी। वहीं 2 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। [caption id="attachment_127577" align="aligncenter" width="600"]
हादसे के बाद छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया।[/caption]











