Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंटरनेशनल टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश :दिल्ली पुलिस ने ISI से जुड़े 3 आतंकियों को किया गिरफ्तार, जांच में सामने आया शाहजाद भट्टी का नाम

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी मॉड्यूल का बड़ा पर्दाफाश करते हुए दो ISI से जुड़े आतंकियों को गिरफ्तार किया। आरोपी शाहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं और देश में हमले की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने इनके पास से संदिग्ध सामग्री बरामद कर कई अहम सुराग जुटाए हैं।
दिल्ली पुलिस ने ISI से जुड़े 3 आतंकियों को किया गिरफ्तार, जांच में सामने आया शाहजाद भट्टी का नाम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पाकिस्तान के गैंगस्टर शाहजाद भट्टी से जुड़े माने जा रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को हालिया लाल किले ब्लास्ट से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि गिरफ्तार आतंकियों का मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी से सीधा संबंध अभी पुष्टि नहीं हुआ है।

    गिरफ्तार आतंकियों का प्रोफाइल

    गिरफ्तार किए गए आतंकवादी उत्तर भारत के रहने वाले हैं। ये आतंकवादी यूपी, पंजाब और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पकड़े गए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि, ये ISI के निर्देशों के तहत दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आतंक फैलाने की योजना बना रहे थे।

    कौन है शाहजाद भट्टी?

    शाहजाद भट्टी पाकिस्तान के पंजाब का रहने वाला है और मोरक्कन पासपोर्ट रखता है। वह UAE में सक्रिय बताया जाता है और सोशल मीडिया पर खुद को "इस्लाम और पाकिस्तान का सिपाही" के रूप में पेश करता है। भट्टी पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ हथियार तस्करी में सक्रिय था, लेकिन 2025 में दोनों के बीच दुश्मनी हुई।

    अप्रैल 2025 में पहलगाम टेरर अटैक में 26 हिंदू पर्यटकों की हत्या के बाद बिश्नोई ने पाकिस्तान पर हमला करने की धमकी दी थी। भट्टी ने जवाब में वीडियो जारी कर सिद्धू मूसेवाला (2022) और बाबा सिद्दीकी (2024) हत्याओं का रहस्य उजागर करने की चेतावनी दी। उसके पास पॉलिटिशियन, फंडिंग और हथियारों से जुड़े रिकॉर्डिंग्स होने का दावा है।

    लाल किला ब्लास्ट से जुड़ा मामला

    दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में 15 लोग मारे गए थे और कई वाहन जलकर खाक हो गए थे। इस ब्लास्ट में शामिल अपराधियों की जाँच में कई डॉक्टरों की चेन सामने आई थी। इसके बाद ताबड़तोड़ छापेमारी में कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया।

    स्पेशल सेल के अधिकारियों का कहना है कि, शाहजाद भट्टी टेरर मॉड्यूल की गिरफ्तारी जांच को नई दिशा दे सकती है। पुलिस इस बात की पुष्टि कर रही है कि, क्या इन आतंकियों के तार सीधे लाल किला ब्लास्ट से जुड़े हैं या नहीं।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts