Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ISI से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ :दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में 4 आरोपी, PAK से भेजे गए हथियारों का जखीरा बरामद

दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी रैकेट पकड़ा, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लाए गए हथियार पंजाब होते हुए गैंगस्टरों तक पहुंचाने की कोशिश में चार आरोपी गिरफ्तार।
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में 4 आरोपी, PAK से भेजे गए हथियारों का जखीरा बरामद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान ISI से जुड़े एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 विदेशी पिस्टल और 92 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। ये हथियार दिल्ली और आसपास के राज्यों में कुख्यात गैंगस्टरों तक पहुंचाए जाने वाले थे।

    पाकिस्तान ISI से जुड़े हथियार तस्करों का नेटवर्क

    पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क पाकिस्तान ISI के निर्देश पर काम कर रहा था। हथियार पहले पाकिस्तान भेजे जाते हैं और वहां से तस्करी के जरिए भारत की सीमा में लाए जाते हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि, अब तक कितनी खेप भारत में पहुंच चुकी है और किन गैंगस्टरों तक हथियार सप्लाई किए गए। जांच एजेंसियां मोबाइल लोकेशन, बैंक रिकॉर्ड और सोशल मीडिया की मदद से पूरे नेटवर्क और उसके विदेशी कनेक्शन का पता लगा रही हैं।

    रोहिणी में छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार

    क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, गिरोह के तस्कर दिल्ली में हथियार सप्लाई करने आए हैं और रोहिणी इलाके में छिपे हुए हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और चारों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, वे पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते भारत में आए थे। उनके निशानदेही पर पुलिस ने विदेशी निर्मित हाई-टेक हथियार बरामद किए।

    Twitter Post

    हथियार सप्लाई की योजना

    पुलिस ने बताया कि, हथियारों की खेप कुख्यात गैंगस्टरों तक पहुंचाई जानी थी। जिनमें लॉरेंस बिश्नोई, बंबीहा, गोगी और हिमांशु भाऊ शामिल है। गिरफ्तार आरोपी पंजाब और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

    क्राइम ब्रांच पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि, अब तक कितने हथियार भारत में सप्लाई किए गए और बाकी गिरोह के सदस्य कौन हैं। पुलिस का कहना है कि, यह एक संगठित और हाई-फंडेड अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क था, जो आधुनिक हथियारों की सप्लाई में शामिल था।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts