Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली को मिला दूसरा स्मॉग टावर

एक किलोमीटर तक की हवा को साफ करेगा टॉवर
नई दिल्ली। स्मॉग से परेशान रहने वाली दिल्ली में दूसरा स्मॉग टॉवर लगाया जाएगा। इस टॉवर का लोकार्णण केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आनंद विहार क्षेत्र में किया। इसके कुछ ही दिन पहले कनॉट प्लेस में पहला स्मॉग टावर स्थापित किया गया था। केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए कई पहल शुरू की हैं। प्रधानमंत्री ने खुद 100 से अधिक शहरों में वायु गुणवत्ता में समग्र सुधार का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने जानाकरी दी कि 2018 की तुलना में 2019 में 86 शहरों में हवा की क्वालिटी बेहतर हुई थी। 2020 में ऐसे शहरों की संख्या बढ़कर 104 शहरों पहुंच गई है।

कैसा है नया टॉवर

आनंद विहार में शुरू किए गए टॉवर की ऊंचाई 20 मीटर से ज्यादा है। यह डाउन ड्राफ्ट प्रकार का है (प्रदूषित हवा टॉवर के ऊपर से आती है और नीचे से साफ हवा बाहर निकलती है)। इसे लगाने का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर पार्टिकुलेट मैटर में कमी करना है। टावर में उपयोग की जाने वाली प्रणाली को मिनेसोटा विश्वविद्यालय द्वारा डिजाइन किया गया है। टॉवर 40 पंखों की यूनिट लगी हैं जो 1000 घन मीटर प्रति सेकंड की दर से एयरफ्लो देती हैं। शहरों में हवा की क्वालिटी को सुधारने और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) 2019 से देश में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) को लागू कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में 2024 तक देश भर में पीएम 10 और पीएम 2.5 में 20 से 30 प्रतिशत की कमी करने का लक्ष्य है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts