Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली अग्निकांड: मालवीय नगर में भीषण आग से 21 की मौत, पीएम-सीएम ने जताया शोक

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक इमारत के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग ने कई जिंदगियां लील लीं। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। पीएम मोदी, सीएम रेखा गुप्ता और अन्य नेताओं ने शोक जताया है। सरकार ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।
मालवीय नगर में भीषण आग से 21 की मौत, पीएम-सीएम ने जताया शोक
फाइल फोटो

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली एक बार फिर दर्दनाक हादसे से दहल उठी जब मालवीय नगर क्षेत्र में स्थित एक बहुमंजिला इमारत के अंदर चल रहे रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना सुबह के समय हुई, जब वहां कई लोग मौजूद थे। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।

रेस्टोरेंट में अचानक लगी आग

मालवीय नगर की इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि इमारत के निचले हिस्से में स्थित रेस्टोरेंट से आग की शुरुआत हुई, जो धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग में फैल गई। आग लगते ही लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग ऊपरी मंजिलों में फंस गए और बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल पाया। कई लोगों ने घबराकर खिड़कियों से नीचे कूदने की कोशिश की, जिससे हालात और गंभीर हो गए।

राहत और बचाव टीमों ने चलाया अभियान

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस, आपदा प्रबंधन टीम और एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच गईं। सभी एजेंसियों ने मिलकर तेजी से राहत कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के साथ-साथ फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया गया। अधिकारियों के अनुसार, समय पर बिजली काटे जाने से आग को और फैलने से रोका जा सका, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी।

ये भी पढ़ें: आग विकराल.... दिल्ली के रेस्तरां में हुए हादसे में 21 लोगों की मौत, दमकल विभाग की कई गाड़ियों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी!

मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति उनकी संवेदना है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मालवीय नगर अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक घटना से उनका मन अत्यंत व्यथित है। अमित शाह ने बताया कि स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में पूरी तरह से जुटा हुआ है। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति दे। साथ ही उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज की जानकारी देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Twitter Post
Twitter Post

 

Twitter Post

जांच तेज, लापरवाही पर सवाल

दिल्ली सरकार और स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यह भी देखा जा रहा है कि रेस्टोरेंट के पास सभी जरूरी अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था थी या नहीं। एसडीएम स्तर के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

ये भी पढ़ें: El Nino Alert 2026! क्या इस बार कमजोर पड़ सकता है मानसून? दुनिया और भारत के लिए बढ़ी चिंता

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts