भोपालमध्य प्रदेश

MP Corona Update : 24 घंटे में कोरोना के 174 नए मामले, एक्टिव केस 16 सौ के पार; जानें क्या है रिकवरी रेट

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 174 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 160 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं, प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1602 पहुंच गई है। सोमवार को 7 हजार 209 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

प्रदेश में कोरोना पर एक नजर

नए केस : 174

कुल मामले : 10,48,696

कुल मौतें : 10,748

एक्टिव केस : 1,602

कुल रिकवरी : 10,36,345

क्या है रिकवरी रेट ?

मध्यप्रदेश में संक्रमण दर 3.25% है। इसी के साथ रिकवरी रेट 98.82% है। वैक्सीनेशन की बात की जाए तो प्रदेश में अब तक 12 करोड़ 23 लाख 96 हजार 614 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

ये भी पढ़ें- Monkeypox in Delhi: दिल्ली में मंकीपॉक्स की दस्तक… राजधानी में मिला देश का चौथा मरीज, नहीं है कोई विदेशी ट्रैवल हिस्ट्री

एमपी कोरोना वैक्सीनेशन अपडेट

12 से 14 आयुवर्ग (प्रथम डोज)- 2,299,577

12 से 14 आयुवर्ग (द्वितीय डोज)- 1,332,557

15 से 17 आयुवर्ग (प्रथम डोज)- 4,177,903

15 से 17 आयुवर्ग (द्वितीय डोज)- 3,336,670

कुल प्रथम डोज (18 से 45 आयुवर्ग)- 54,026,013

कुल द्वितीय डोज (18 से 45 आयुवर्ग)- 53,760,171

18+ आयु वर्ग के प्रिकॉशन डोज- 2,573,448

MP में फ्री में लग रहा कोरोना का बूस्टर डोज

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बूस्टर डोज लगाने का महाअभियान शुरू हो गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव अंतर्गत प्रदेशवासियों को नि:शुल्क बूस्टर डोज के राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया है। सीएम शिवराज ने कहा कि भारत सरकार ने 16 जुलाई से लेकर 30 सितंबर तक 75 दिनों तक अभियान चलाने का फैसला किया है। सभी भाई-बहन अपने निकट के वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन की डोज जरूर लगवाएं।

ये भी पढ़ें- Corona Alert : सावधान! देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार… बच्चे भी हो रहे संक्रमित, इस वजह से बढ़ रहे मामले

संबंधित खबरें...

Back to top button